फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   siyasat apradhi

सियासत-अपराध की जुगलबंदी से बिगड़े हालात

Thu, 16 Jun 2016 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jun 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
siyasat apradhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 नई हवाओं को शोहरत बिगाड़ देती है, कबूतरों को खुली छत बिगाड़ देती है... मिलाना चाहा है इंसा को जब भी इंसा से, सारे काम सियासत बिगाड़ देती है। मशहूर शायर राहत इंदौरी की ये पंक्तियां पढ़िये और कैराना, कांधला के लोगों की मनोदशा पर गौर करिये। वहां के वर्तमान हालात से ये पंक्तियां काफी हद तक इत्तफाक रखती हैं।
विज्ञापन

पहले कैराना, फिर कांधला। संभव है कि आने वाले दिनों में कुछ और जगहों के नाम सुर्खियों में हों। भाजपा सांसद द्वारा जारी सूची में शामिल नामों पर भी सवाल उठ रहे हैं। सच तो यह है कि यह है कि  अंदरखाने सियासत और अपराधियों की जुगलबंदी के आरोपों ने व्यापारियों में दहशत की बुनियाद मजबूत की। अब इसी सियासत के कारण लोगों को माहौल बिगड़ने का डर सता रहा है। वर्ष-2014 में जब कैराना में तीन व्यापारियों की हत्या हुई तो वहां व्यापार करने वालों में भय के साथ नाराजगी भी थी।
विज्ञापन

हालांकि, सपा और भाजपा समेत दूसरे दलों के नेताओं ने भी व्यापारियों को सांत्वना दी थी। सपा नेताओं ने सरकार से सुरक्षा और मदद दिलाने का वादा किया था। व्यापारियों ने भाजपा सांसद हुकुम सिंह को अपने प्रतिष्ठानों की चाबी तक सौंप दी थी। इसके बाद वक्त के साथ व्यापारियों की पीड़ा सियासी बयानों में दबती गई। नितिन मित्तल जैसे युवा व्यापारी शहर छोड़ गए थे। वह स्पष्ट कहते हैं कि उन्हें किसी सियासत से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें कैराना में सुरक्षित माहौल नहीं मिला और अब दो साल बाद फिर से इस मामले को मुद्दा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियासी रसूख है नहीं, सिस्टम भी नहीं सुनता
कांधला के व्यापारी विक्की जैन के पिता से रंगदारी मांगी गई थी। उनका कहना है कि उन्होंने लाइसेंस के लिये हर संभव प्रयास किया। निराशा तब ज्यादा हुई, जब पता चला कि  सियासी रसूख वाले कुछ लोगों को लाइसेंस मिल गए, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी।
कांधला के ही राकेश जैन बताते हैं कि पुलिस-प्रशासन उनकी नहीं सुनता। ऐसे में वह किससे मदद की उम्मीद करें। दोनाें ही कस्बोें में तमाम लोग ऐसे हैं, जिनका खुला आरोप है कि अपराधियों को सियासी संरक्षण प्राप्त है। उनसे नाम पूछा जाए तो अपना बताने से भी इनकार कर देते हैं और नेताओं के नाम पर कहते हैं कि सबका अपना-अपना हिसाब है।

अब डर है, मुहब्बत को नजर न लगे
अब जब इस मामले पर पूरी बहस चली है तो अपराधियों के डर से जी रहे लोगों को माहौल बिगड़ने का भी डर है। कैराना के जूता विक्रेता मोहम्मद शाहिद का कहना है कि इस सारे हल्ले के कारण अलग मुसीबत खड़ी होती नजर आ रही है।

उन्हें डर है कि कहीं इस सारे मामले के कारण लोगों के दिलों में दूरी न बढ़ जाए। व्यापारी राधेश्याम अग्रवाल का कहना है कि  कैराना में दोनों समुदायों के लोग आपस में मुहब्बत से रहे हैं। पुराने लोगों का तो यहां तक कहना है कि नई पीढ़ी को आपसी मुहब्बत के किस्से कुछ कम याद हैं। इस कारण भी थोड़ी दूरियां बढ़ी हैं। दोनाें ही कस्बों के लोगों से बात करने पर एक बात तो साफ होती है कि अपराध से वे परेशान हैं, लेकिन दोनों ही वर्ग आपसी वैमनस्य नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed