{"_id":"69349d94ff62af8ebb00915a","slug":"six-thousand-fake-voters-found-in-hastinapur-names-to-be-removed-from-voter-list-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104157-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हस्तिनापुर में मिले छह हजार नकली मतदाता, वोटर लिस्ट से हटेंगे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हस्तिनापुर में मिले छह हजार नकली मतदाता, वोटर लिस्ट से हटेंगे नाम
विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुरू एसआईआर प्रक्रिया एक से अधिक मतदान केंद्रों पर वोटिंग करने वालों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। हस्तिनापुर नगर पंचायत क्षेत्र में अभी तक पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची सत्यापन के तहत करीब छह हजार लोगों ने बीएलओ के पास अपने फार्म जमा नहीं कराए हैं। अब इनके नामों को मतदाता सूची से हटाने की तैयारी है।
हस्तिनापुर मंडल में कुल 1.15 लाख मतदाता प्रत्याशियों की जीत-हार तय करते हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में 19335 मतदाता हैं। जबकि, हस्तिनापुर मंडल के देहात क्षेत्र में 95,600 मतदाता चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं। वोटरों के सत्यापन के लिए चल रही प्रक्रिया एसआईआर में हस्तिनापुर नगर पंचायत क्षेत्र के करीब 10 हजार से ज्यादा ऐसे मतदाता मिले हैं, जिनके नाम दो जगह की सूची में हैं। इनमें करीब छह हजार मतदाताओं ने अभी तक एसआईआर प्रक्रिया के तहत अपने फार्म जमा नहीं किए हैं। रजिस्ट्रीकरण सहायक अधिकारी बीडीओ अमरीश कुमार ने बताया कि हस्तिनापुर नगर में 70 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन हो चुका है। बीएलओ भी लगातार मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। अब कस्बे के साथही आसपास के गांवों में मतदान करने वाले डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से बाहर करने की तैयारी चल रही है। विकासखंड में 46 ग्राम पंचायतों के साथ बहसूमा और हस्तिनापुर नगर पंचायतें भी शामिल हैं। करीब पांच हजार मतदाताओं ने एसआईआर फॉर्म नहीं भरे हैं। बीएलओ के अनुसार हस्तिनापुर नगर पंचायत में हजारों डुप्लीकेट मतदाता नहीं मिल रहे हैं। ऐसे डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराई गई। फिलहाल छह हजार ऐसे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से बाहर हो सकते हैं।
आधार से लिंक होंगे मतदाताओं के नाम
एसआईआर प्रक्रिया के अनुसार मतदाता पूरे देश में एक ही जगह वोटिंग कर सकेगा। सत्यापन के तहत मतदाता के आधार कार्ड के आखिरी चार अंक बीएलओ एप में डालकर डाटा फीड कर रहे हैं। अभियान के तहत 11 दिसंबर तक सूची को दुरुस्त करने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इन गांवों के वोटर मिले डुप्लीकेट
विकासखंड के गांव खेड़ी कला, बधवा, मनोहरपुर, इकवारा, पाली, रहमापुर, माखननगर, लतीफपुर, सैफपुर कर्मचंदपुर, रानी नगला, दुधली, झड़का, मालीपुर, आदि गावों के हजारों लोगों की संपत्ति हस्तिनापुर नगर में मौजूद हैं, इस कारण उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत के साथ-साथ हस्तिनापुर नगर पंचायत में भी वोट बनवाया हुआ था। मतदाता पुनरीक्षण के आधार पर अब इन मतदाताओं को एक ही जगह अपना वोट रखना होगा।
कोट
एक व्यक्ति का एक ही जगह की मतादाता सूची में नाम रहेगा। फॉर्म नहीं भरने वालों के नाम मतदाता सूची से हटेंगे।
संतोष कुमार, एसडीएम मवाना।