फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six suspects perform fetal sex test, ultrasound machine off

भ्रूण लिंग परीक्षण करते महिला समेत 6 दबोचे, अल्ट्रासाउंड मशीन सील

Mon, 18 Dec 2017 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 18 Dec 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
Six suspects perform fetal sex test, ultrasound machine off
अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा पुलिस ने जिले के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण परीक्षण करते हुए छह लोगों को पकड़ा है। महिला दलालों के द्वारा गर्भवती महिलाओं को भ्रूण परीक्षण के लिए लाया जाता था। हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टिंग ऑपरेशन के माध्यम से सभी आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। टीम की इस कार्रवाई से जिले के स्वास्थ्य विभाग व अल्ट्रा साउंड सेंटरों में हड़कंप मचा रहा। 

विज्ञापन


हरियाणा की सोनीपत व रोहतक के पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा.विकास  चौधरी व डा.संजीव मलिक ने बताया कि उन्हें क्षेत्र में भ्रूण जांच की शिकायत मिल रही थी। इसके लिए उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन करने का फैसला लिया। सूचना के अनुसार रोहतक के गांव आंवल की गर्भवती महिला गीता को तैयार कर सोनीपत के गांव खरखौदा निवासी दलाल महिला आशा के पास भ्रूण जांच के लिए भेजा। दलाल आशा ने गीता को भ्रूण जांच के लिए 26 हजार रुपये लेकर रविवार सुबह चार बजे अपने घर बुलाया। रविवार सुबह गीता आशा के घर खरखौदा पहुंची। आशा अपने पति सुनील व गर्भवती महिला गीता को लेकर बिजनौर के बृज अल्ट्रासाउंड सेंटर पर आ गई। सोनीपत व रोहतक की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आशा के घर से ही उनका पीछा किया और बिजनौर आ गए। गीता ने बताया कि सेंटर पर भ्रूण की उसकी जांच हुई, वहां काम कर रही एक युवती ने अंगूठा दिखाकर उनसे कहा कि आपके पेट में लड़का है। जांच होने के बाद सूचना मिलते ही टीम अपने साथ लेकर हरियाणा पुलिस उन्होंने अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी कर दी। सेंटर से उन्होंने हरियाणा की दलाल आशा, बिजनौर के गांव बकली निवासी दलाल प्रीति पत्नी जितेंद्र, अल्ट्रासाउंड करने वाली मोहल्ला चाहशीरी जानी की चौराहा निवासी रुकय्या पुत्री अलीमुद्दीन व उपासना को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पढ़ें : लिंग परीक्षण करते डॉक्टर को रंगे हाथ पकड़ा, हरियाणा की टीम ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड मशीन और सेंटर को सील कर दिया

Six suspects perform fetal sex test, ultrasound machine off
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

छापेमारी की सूचना पर बिजनौर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी थी। इसी दौरान हंगामा होता देख बिजनौर पुलिस भी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंच गई। बिजनौर पुलिस ने आशा, उसके पति सुनील, बिजनौर निवासी प्रति, रुकय्या, उपासना व एक रिक्शा चालक मृदागान निवासी दिलनवाज को पकड़कर थाने ले आई, जबकि हरियाणा और बिजनौर की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहीं रुक कर अल्ट्रासाउंड मशीन और सेंटर को सील कर दिया। हालांकि अल्ट्रासाउंड सेंटर का मालिक डा. ब्रजवीर चौधरी मौके पर नहीं मिले। उसके बाद विभागीय टीम भी थाने पहुंच गई। 

नोडल अधिकारी डा.विकास चौधरी ने बताया कि हरियाणा की दलाल आशा के पर्स से उनके द्वारा गीता को दिए हुए 26 हजार रुपये में से 12 हजार बरामद भी किए गए हैं। कार्रवाई में डा.विकास चौधरी नोडल पीसीपीएनटीडी, डा.विशाल चौधरी व डा.संजीव मलिक इंचार्ज पीसीपीएनटीडी, डा.संदीप मलिक तथा कांस्टेबल रोहतक पुलिस परवीन, सविता मौजूद रहे।  डा. विकास ने बताया कि बिजनौर के डीएम जगत राज को छापेमारी की सूचना कार्रवाई से पहले ही दे दी गई थी।
उधर, अल्ट्रासाउंड सेंटर प्रभारी डा. ब्रजवीर सिंह का कहना है कि उनके यहां कभी भ्रूण परीक्षण नहीं होता। उनका स्टाफ भी भ्रूण की जांच करना भी नहीं जानता। उन्हें षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। ​

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed