फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gender tests doctor and dalal arrested Haryana team raided

लिंग परीक्षण करते डॉक्टर को रंगे हाथ पकड़ा, हरियाणा की टीम ने मारा छापा

Sat, 02 Dec 2017 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 02 Dec 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
gender tests doctor and dalal arrested Haryana team raided
हरियाणा की टीम ने छापेमारी की - फोटो : अमर उजाला

मेरठ। पल्लवपुरम के पल्हेड़ा चौक पर सीबी मैमोरियल नर्सिंग होम में शनिवार को हरियाणा की टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ छापा मारा। लिंग परीक्षण करते डॉक्टर को टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। इस दौरान टीम ने एक दलाल से छह हजार रुपए बरामद किए। 

विज्ञापन


पढ़ें : लिंग परीक्षण करते डॉक्टर सहित दलाल महिला को रंगे हाथ पकड़ा
विज्ञापन


वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ने मशीन और कमरे को सील कर दिया। मजिस्ट्रेट ने कहा कि अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि सोनीपत के खरखौदा से दलाल के मध्यम से महिला अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आई थीं। बिना आईडी और अन्य मानक पूरे न करने के बावजूद अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत की टीम कल से कार्रवाई में लगी थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने अल्ट्रासाउंड कर रहे डॉक्टर और हॉस्पिटल के मालिक को थाने भेज दिया। डॉक्टर मुकुल और उनकी पत्नी पूजा ने थाने न जाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट से गुहार लगाई। सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों को हड़काते हुए कहा कि तुम जैसे डॉक्टर की वजह से मेरठ स्मार्ट सिटी नहीं बन सकता। मजिस्ट्रेट बोले, तुम जैसे डॉक्टरों ने मेरठ की बदनामी कराकर रखी है। छापे के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पल्लवपुरम पुलिस पहुंची।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed