फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six new sugarcane purchasing centers allotted to Kinauni Mill

Meerut News: किनौनी मिल को छह नए गन्ना क्रय केंद्र आवंटित

Sat, 02 Nov 2024 04:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Six new sugarcane purchasing centers allotted to Kinauni Mill
रोहटा। गन्ना आयुक्त लखनऊ ने बृहस्पतिवार को गन्ना सुरक्षण आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें बजाज शुगर मिल किनौनी को छह नए गन्ना क्रय केंद्र अतिरिक्त स्थापित कर खरीद करने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार से मिल प्रबंधन ने 70 बाह्य गन्ना क्रय केंद्रों पर इंडेंट जारी करते हुए 10 हजार क्विंटल गन्ने की खरीद की है। मिल 3 नवंबर से अपने 21वें पेराई सत्र का शुभारंभ करेगा।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना, मोदीनगर, दौराला, मलकपुर, बागपत, मोहिउद्दीनपुर आदि का गन्ना बजाज शुगर मिल किनौनी पर दशकों से किसान सप्लाई करते आ रहे हैं। मिल की भुगतान की समस्या से जूझ रहे किसान हर वर्ष समय पर बकाया अदा न करने वाली चीनी मिलों को अपना गन्ना आपूर्ति न करने के लिए आंदोलन करते हैं। समितियों से प्रस्ताव कराकर गन्ना आयुक्त लखनऊ को भिजवाते हैं। इसी के चलते इस वर्ष भी चीनी मिल के गन्ना केंद्र काटने के प्रस्ताव समिति द्वारा गन्ना आयुक्त को भेजे गए थे, लेकिन गन्ना विभाग ने समितियों के प्रस्ताव पर कोई विचार नहीं किया।
विज्ञापन

किनौनी चीनी मिल ने गत वर्ष 181 बाह्य गन्ना क्रय केंद्र आवंटित कर खरीद की थी। वहीं, चालू सत्र में पुनः चीनी मिल को सिंभावली चीनी मिल का केंद्र सलाहपुर ब, बैजनाथपुर चीनी मिल के हजूराबाद गढ़ी अ व ब, तेडा, तितरोदा आदि छह गन्ना केंद्र किनौनी चीनी मिल को आवंटित कर दिए हैं। चालू सत्र में चीनी मिल को 179 बाह्य गन्ना केंद्र स्थापित कर गन्ना खरीद करने के आदेश गन्ना आयुक्त लखनऊ पीएन सिंह ने दिए हैं। वहीं, बजाज शुगर मिल प्रबंधन तंत्र ने गन्ना आयुक्त के आदेशों का पालन करते हुए शुक्रवार को 70 गन्ना केंद्रों पर गन्ने की खरीद के लिए इंडेंट जारी करते हुए 10 हजार क्विंटल गन्ने की खरीद करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल उपाध्यक्ष केपी सिंह का कहना है कि आगामी दो दिनों के भीतर आवंटित सभी गन्ना क्रय केंद्र स्थापित कर गन्ने की खरीद सुचारू रूप से कर गन्ना आयुक्त के आदेशों का पालन किया जाएगा। साथ ही, 3 नवंबर को मिल अपने 21वें पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ करेगा। प्रबंध तंत्र के लक्ष्य के सापेक्ष पौने दो करोड़ क्विंटल गन्ना खरीद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed