{"_id":"5ea59544a743401dbc479236","slug":"six-more-corona-positives-found-in-saharanpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus: सहारनपुर में छह और कोरोना पॉजिटिव मिले, सभी असम के रहने वाले, 166 पहुंची कुल मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus: सहारनपुर में छह और कोरोना पॉजिटिव मिले, सभी असम के रहने वाले, 166 पहुंची कुल मरीजों की संख्या
Sun, 26 Apr 2020 07:35 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 26 Apr 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में आज लखनऊ से आई रिपोर्ट में छह नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 166 हो गई है।
विज्ञापन
शनिवार को लखनऊ लैब से प्रशासन को 35 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें छह लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि पॉजिटिव आए सभी मरीज दारुल उलूम देवबंद के छात्र हैं, जो छात्रावास में रहते थे। ये सभी असम मूल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
कोरोना मीटर-बागपत
सैंपल 702
नेगेटिव 601
पॉजिटिव 15
लंबित 86
(पॉजिटिव मिला सरूरपुर कला का युवक ठीक हो चुका है। 13 जमाती और एक जमातियों के सम्पर्क में रहा युवक पॉजिटिव मिल चुका है)
कोरोना मीटर-मुजफ्फरनगर
भेजे गए सैंपल 1137
निगेटिव आए 744
पॉजिटिव आए 23
लंबित सैंपल 369
(एक महिला को नोएडा तथा पूर्व सैनिक को दिल्ली हुई जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। कुल 23 पॉजिटिव मामलों में महिला सहित चार लोग ठीक हो चुके हैं)
कोरोना मीटर-शामली
सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि रविवार शाम को सैंपल रिपोर्ट नही आई है। जिले में आ 4 कोरोना पॉजिटिव हैं।
भेजे गए सैंपल-910
पॉजिटिव-4
निगेटिव आये-798
लंबित रिपोर्ट-108