फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sir! Get married or else will die, love was done through Facebook

साहब! शादी करा दो वरना जान दे दूंगी, Facebook के जरिए हुआ था प्यार

Wed, 26 Jul 2017 02:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 26 Jul 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
Sir! Get married or else will die, love was done through Facebook
दरोगा को जानकारी देती युवती

एक युवती युवक के साथ थाने पहुंची। युवती हाथ में ब्लेड लिए धमकी दे रही थी कि उनकी शादी करा दी जाए, अन्यथा वह आत्महत्या कर लेगी। वहीं, युवक का कहना था कि वह उससे शादी नहीं करना चाहता है। उसको जेल भेज दिया जाए। पुलिस ने बिना कार्रवाई किए दोनों को थाने से चलता कर दिया। 

विज्ञापन


बागपत निवासी युवक मवाना में पक्का तालाब पर समुदाय विशेष की युवती के साथ उसके मकान में रहा है। आज सुबह वे दोनों थाने पहुंचे। युवती हाथ में ब्लेड लिए थी तथा धमकी दे रही थी। यदि उसकी शादी उक्त युवक के साथ नहीं कराई गई तो वह आत्महत्या कर लेगी। वहीं, युवक का कहना था कि वह युवती के साथ रहना नहीं चाहता है। वह बार-बार मरने की धमकी दे रही है। उसका कहना है कि वह मंगलवार को मुजफ्फरनगर में था। रात में करीब दो बजे उसने फोन कर धमकी दी कि तुरंत मवाना आ जा नहीं तो तुझे फंसा दूंगी। जिस पर वह किसी तरह रात में ही मवाना पहुंचा। युवक ने पुलिस से गुहार लगाई की उसको जेल भेज दिया जाए। वह युवती के साथ रहना नहीं चाहता है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दोनों का प्रेम फेसबुक के माध्यम से परवान चढ़ा था। इसके बाद से युवक कस्बा स्थित युवती के मकान में रहने लगा है। थाने के एसएसआई अजय कुमार ने बताया कि दोनों ने बीती जनवरी में साथ रहने का लिखित समझौता किया था। पुलिस ने दोनों को बिना कार्रवाई किए चलता कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को छोड़कर फरार होने का आरोप

Sir! Get married or else will die, love was done through Facebook
फेसबुक के जरिए हुआ था प्यार

पक्का तालाब निवासी युवती बृहस्पतिवार को थाने पहुंची तथा प्रेमी पर आरोप लगाया कि वह बुधवार को उसके साथ गई थी। वह साथ में 70 हजार रुपये भी ले गई थी। वह रुपये लेकर सुबह उसको तहसील छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। उसने प्रेमिका पर झूठा फंसाने तथा शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। एसएसआई अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पक्का तालाब निवासी युवती सुबह में मवाना थाने पहुंची तथा उसने पुलिस को बताया कि पड़ोसी युवक से उसके प्रेम संबंध हैं। वह बुधवार को उसे अपने साथ ले गया था। वह घर से 70 हजार रुपये भी लेकर गई थी। युवक ने उसे रात में एक गांव में रखा। वह रुपये लेने बाद उसे सुबह में तहसील गेट पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने युवक को थाने बुला लिया। उसका कहना है कि पांच छह माह पहले युवती से प्रेम संबंध थे। युवक का तीन माह पहले अन्यत्र रिश्ता तय हो गया। इसके बाद उसने युवती से बातचीत करनी बंद कर दी थी। युवती उसे फंसाना चाहती है। 

देर शाम तक थाने में बैठे थे दोनों
पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत की जांच करने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। इसके बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। युवती की शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। हालांकि युवक भी अपना पक्ष रख रहा है। इसलिए पुलिस सही नतीजे पर पहुंचने के लिए जांच करना जरूरी समझ रही है। जिससे किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं हो सके।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed