फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Single-point security checking between Namo Bharat-Delhi Metro at New Ashok Nagar

Meerut News: न्यू अशोक नगर में नमो भारत-दिल्ली मेट्रो के बीच सिंगल-पॉइंट सिक्योरिटी चेकिंग

Mon, 12 Jan 2026 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Single-point security checking between Namo Bharat-Delhi Metro at New Ashok Nagar
यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और समय की बचत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से न्यू अशोक नगर में नमो भारत और दिल्ली मेट्रो के बीच इंटरचेंज करने वाले यात्रियों के लिए सिंगल-पॉइंट सिक्योरिटी चेकिंग की शुरुआत की गई है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब यात्रियों को दोनों परिवहन प्रणालियों के बीच आवागमन के दौरान केवल एक बार ही सुरक्षा जांच से गुजरना होगा, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुगम और तेज हो सकेगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत दिल्ली मेट्रो से नमो भारत के माध्यम से मेरठ की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को इंटरचेंज के समय दोबारा सुरक्षा जांच की आवश्यकता नहीं होगी। इसी प्रकार नमो भारत से नोएडा की ओर मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को भी मेट्रो स्टेशन पर पुनः सिक्योरिटी चेक से नहीं गुजरना पड़ेगा। यह सुविधा दोनों स्टेशनों को जोड़ने वाले इंटरचेंज फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) पर स्थापित एकीकृत सिक्योरिटी चेकपॉइंट के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। नमो भारत और दिल्ली मेट्रो में लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए पीक आवर्स में लंबी कतारों और अनावश्यक देरी की समस्या सामने आ रही थी। कई बार दोहरी सुरक्षा जांच के कारण यात्रियों को काफी समय गंवाना पड़ता था, जिससे असुविधा होती थी। सिंगल-पॉइंट सिक्योरिटी चेकिंग इस समस्या का प्रभावी समाधान साबित होगी।
विज्ञापन

यह पहल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को सहज, सुरक्षित और निर्बाध यात्रा अनुभव प्रदान करना है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली मेट्रो के साथ इंटीग्रेटेड यूआर टिकटिंग व्यवस्था पहले ही लागू की जा चुकी है, जिससे यात्री दोनों परिवहन सेवाओं के मोबाइल एप के माध्यम से आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed