फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sikh samaaj ka kaaryakram

गुरबाणी के अमृतरस से संगत ने किया मन निर्मल: जगमीत सिंह मीत

Sat, 19 Sep 2026 02:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
sikh samaaj ka kaaryakram
.. गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में कीर्तन समागम, संगत ने किया गुरबाणी का श्रवण
विज्ञापन

...बीर खालसा दल ने पहले प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सजाया समागम, सेवादारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में बीर खालसा दल की ओर से चलाए जा रहे कीर्तन कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में अमृतरस कीर्तन समागम हुआ। सोदर रहीरास साहिब के पाठ के बाद भाई जगमीत सिंह मीत ने गुरबाणी कीर्तन किया। उन्होंने शबदों का गायन किया।

भाई जगमीत सिंह मीत ने गुरबाणी की व्याख्या करते हुए कहा कि गुरबाणी एक अथाह समुद्र है। गुरबाणी के शब्दों का मन पर लगातार चिंतन करने से जन्म जन्म की मैल दूर होने लगती है। और जीवन में निर्मलता आती है। परमात्मा का नाम जपने से मन शुद्ध होता है। उन्होंने कहा कि परमात्मा के नाम की कमाई प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं करनी होगी। जैसे पिता की संपत्ति में औलाद हिस्सेदार बन सकती है लेकिन पिता द्वारा की गई नाम की कमाई औलाद को विरासत में नहीं मिलती। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं मेहनत करनी होगी। समागम में मनजीत सिंह चड्ढा, गुरमीत सिंह को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed