फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Siege of the police station for the arrest of the accused of rape

दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाने का घेराव

Mon, 09 Aug 2021 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Siege of the police station for the arrest of the accused of rape
दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाने का घेराव
विज्ञापन

मवाना। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाने का घेराव किया। बताया कि आरोपी विदेश भागने की फिराक में है। सोमवार तक गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने का फिर से घेराव तथा उच्चाधिकारियों तक मामले को पहुंचाने की चेतावनी दी है।
नगर निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार शाम थाने में दी तहरीर में बताया था कि 5 अगस्त की सुबह उसकी 10 वर्षीय पुत्री व छह वर्षीय पुत्र घर में अकेले थे। तभी तहसील रोड रामबाग निवासी मोनू पुत्र रणवीर उनके घर आया। बेटे को दुकान से सामान लेने भेज कर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी मोनू के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह ब्राह्मण समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। उनका कहना था कि आरोपी विदेश भागने की फिराक में है। यदि उसे तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह हाथ नहीं आएगा। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने लोगों को शांत करते हुए कहा कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी है कि सोमवार तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो फिर से थाने का घेराव किया जाएगा तथा आला अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। इस मौके पर अजीत शर्मा, भाजपा नेता राजेंद्र चौहान, कपिल शर्मा, विनोद खटीक, भाजपा नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, प्रज्ज्वल चौहान, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमल खटीक, आनंद शर्मा, देवेंद्र शर्मा, सोनू शर्मा, सौरभ शर्मा, लक्षमेंद्र शर्मा आदि रहे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि लड़की को मेडिकल और बयान के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed