{"_id":"59725eef4f1c1b317f8b46a8","slug":"si-restrict-for-exam-hungaama","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में बैठने से रोका, अभ्यर्थियों ने किया जमकर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में बैठने से रोका, अभ्यर्थियों ने किया जमकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 22 Jul 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में बैठने से रोकने पर अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को हंगामा कर दिया। आरोप है कि परीक्षा में नकल कराई जा रही है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। सेंटर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अभ्यर्थियों ने समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा क्षेत्र में नेशनल हाइवे स्थित श्रीराम कांपलेक्स में सब इंस्पेक्टर की परीक्षा 17 जुलाई से तीन पालियों में कराई जा रही है। अभ्यर्थी नफीस अहमद समेत आठ युवकों का आरोप है कि उन्हें शुक्रवार दोपहर परीक्षा देने से रोका गया। उनसे इसका कारण देरी से आना बताया गया। अभ्यर्थियों ने हंगामा करते कहा कि परीक्षा दोपहर 12 बजे से शुरू होनी है। वह समय से ही पहुंच गए, बावजूद उनको जानबूझकर रोका गया।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा सेंटर में नकल कराई जा रही है। कुछ अलग केबिन बनाए गए है, जिनमें खुलेआम नकल कराई जा रही है। परीक्षा सेंटर पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभ्यर्थियों की बहस भी हुई। परीक्षा संपन्न करा रहे इंस्पेक्टर संग्राम सिंह का कहना है कि सेंटर पर नकल चलने का आरोप निराधार है। नियमानुसार परीक्षा कराई जा रही है। जो अभ्यर्थी लेट पहुंचे, उन्हें ही परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। बाकी सब को परीक्षा में शामिल किया गया।
विज्ञापन