फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shriji's Rath Yatra taken out from Tirgaran on Anant Chaturdashi

Bijnor News: श्रीजी की रथयात्रा निकाली, अभिषेक के बाद की आरती

Sat, 06 Sep 2025 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
Shriji's Rath Yatra taken out from Tirgaran on Anant Chaturdashi
आनंदपुरी जैन मंदिर में विधान पूजन।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। अनंत चतुर्दशी पर तीरगरान स्थित दिगंबर जैन मंदिर से श्रीजी की रथयात्रा निकाली गई। यह यात्रा बजाजा, सराफा बाजार, वैली बाजार, घंटाघर, जैन धर्मशाला, रेलवे रोड होते हुए जैन मंदिर जैन बोर्डिंग हाउस पर पहुंची। मार्ग में यात्रा का भव्य स्वागत कर आरती उतारी गई। भक्तों ने श्रद्धालुओं फल, नाश्ता और जल का वितरण किया। यात्रा मार्ग को तोरणद्वार, ध्वज और मालाओं से सुसज्जित किया गया।
घोड़े के रथ पर सारथी अशोक जैन, ख्वासी महावीर जैन और कुबेर सौरभ जैन बने। हाथी के रथ के सारथी शेखर जैन, ख्वासी सनद जैन और कुबेर अरिहंत बने। जिनवाणी के रथ के सारथी अनुज जैन, ख्वासी अनुभव जैन, कुबेर गौरव जैन बने। यात्रा में सबसे आगे अहिंसा परमो धर्म के संदेश वाला बैनर रहा। यात्रा में चार बैंड, नपीरी, ताशे वाले रथ यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। युवा फेडरेशन के श्रावकों ने भजन के साथ नृत्य कर यात्रा की शोभा बढ़ाई। बच्चे भी भजन गाते हुए यात्रा के साथ चल रहे थे।
विज्ञापन

जैन बोर्डिंग में श्रीजी का अभिषेक किया गया। यात्रा वापस दिगंबर जैन मंदिर तीरगरान पहुंची। मध्य प्रदेश से आए नंदन शास्त्री ने पूजन कराया। उन्होंने दशलक्षण का महत्व बताया। इस अवसर पर सुरेश जैन ऋतुराज, सुरेंद्र जैन, हंस कुमार जैन, सुनील जैन, अनिल जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
शांतिनाथ जैन मंदिर में की पूजा
मेरठ। बोम्बे बाजार हनुमान चौक स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अनंत चौदस की पूजा हुई। मंदिर में दशलक्षण पर्व के तहत प्रक्षाल, शांतिधारा, अभिषेक और पूजा अर्चना की गई। विधान पूजन जयमाला दीदी ने कराया। वासू पूज्य भगवान को लाडू अर्पित किया गया। इस अवसर पर राकेश, राजीव जैन, संवर्ग जैन, अमित जैन रहे। ब्यूरो
वासू पूज्य भगवान का हुआ मोक्ष कल्याणक
मेरठ। मानसरोवर गार्डन स्थित दिगंबर जैन मंदिर में ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा हुई। अभिषेक और शांतिधारा के बाद वासू पूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक हुआ। मंदिर में वासू पूज्य विधान किया गया। शाम को भक्तामर पाठ, आरती हुई। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुरेंद्र, अतुल, अवनीश, संजय, अनिल रहे।
भगवान को 70 किलो का लाडू अर्पित किया
मेरठ। दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य का पर्व दिगंबर जैन मंदिर आनंदपुरी में मनाया गया। देव शास्त्र गुरु, दस लक्षण पर्व पूजा हुई। वासु पूज्य भगवान की पूजा कर 70 किलो का लाडू चढ़ाया गया। सर्वप्रथम शांतिनाथ भगवान, मुनि सुव्रत नाथ भगवान एवं वासुपूज्य भगवान को पांडुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक और शांतिधारा की गई। शांतिधारा का सौभाग्य उमेश जैन, चैतन्य जैन, अंशुल जैन, निशांत जैन, राजीव जैन, संजीव जैन रहे। ब्यूरो
- आत्मा से अच्छा नहीं है कोई संसार
मेरठ। असौड़ा हाउस 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति पूर्वक उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना की गई। उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा के दौरान शास्त्री जी ने कहा कि मनुष्य को संसार में रहते हुए भी ब्रह्म में रमण करना उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म है। आत्मा से अच्छा संसार में कुछ नहीं है। इधर उधर की बातें छोड़ते हुए अपनी आत्मा में लीन रहते हुए अपना स्वयं का कल्याण करना चाहिए। अंनत चतुर्दशी को बारहवें तीर्थं कर भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक निर्वाण लाडू चढ़ाकर मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक व नित्य नियम पूजा की। अनंत चतुर्दशी पर मंदिर में विराजमान आदिनाथ भगवान, शांतिनाथ भगवान, मुनि सुब्रतनाथ भगवान, पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा का अभिषेक किया गया। इस दौरान शांतिधारा करने का सौभाग्य भूषण जैन नितिन जैन, शाश्वत जैन, नवीन जैन, कमल जैन, विनोद जैन, कपिल जैन को मिला।
- खेल खेल में दी 24 तीर्थंकरों की जानकारी
मेरठ। श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कचहरी रोड पर शांतिधारा के बाद विपिन जैन ने बताया कि ब्रह्मचर्य दो शब्दों से बना है। एक ब्रह्म और दूसरा चर्या। इसका अर्थ है अपनी आत्मा में लीन रहते हुए उसमें निरंतर चर्या करते रहना ही ब्रह्मचर्य है। शाम को सौम्या जैन, रचित जैन ने 24 तीर्थंकरों पर एक खेल कराया और जानकारी दी गई। श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और पुरस्कार जीते। मंदिर परिसर में राजीव राय, बबीता जैन, पूनम जैन, विकास जैन, अर्चना जैन, हंसिका जैन, साक्षी जैन, सौम्या जैन आदि रहीं।
- जैन मंदिर में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर वीर नगर में दश लक्षण पर्व के अंमित दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा की गई। नित्य नियम पूजा अभिषेक में भक्तों के साथ बच्चे और श्रावक रहे। इस पुण्य अवसर पर ड्रा के माध्यम से शांतिधारा का सौभाग्य राजीव जैन, अजय जैन, तरु जैन एडवोकेट को मिला। पूजन कार्यक्रम में योगेश जैन, विकास जैन, विरेंद्र जैन, अमित जैन, सुदीप जैन, नितिन जैन रहे।

-जैन मंदिर में मुनि सुव्रतनाथ जी की पूजा
- दिल्ली रोड अरुणम कॉलोनी में भगवान महावीर मंदिर दश लक्षण, देव शास्त्री गुरु, मुनि सुव्रतनाथ की पूजा हुई। शांतिधारा अनमोल जैन को मिला। वासू पूज्य भगवान को निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। इस अवसर पर प्रतीक जैन, अनमोल जैन, मुकुल जैन, मोहित जैन, विशाखा जैन, मुकेश जैन रहे। फूलबाग कॉलोनी स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा हुई। इस अवसर पर अतुल जैन, रमेश जैन, नवीन जैन, हेमंत जैन, संजय जैन, जिनेंद्र जैन, प्रदीप जैन, विनय जैन, रवि जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed