फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shot from revolver, teacher's death at baghpat

रिवाल्वर से छेड़छाड़ में बच्चे से चल गई गोली, शिक्षक की मौत, मातम में बदली खुशियां

Fri, 09 Mar 2018 08:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 09 Mar 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
shot from revolver, teacher's death at baghpat
प्रशांत कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से बागपत बारात आने से पूर्व उस समय बड़ा हादसा हो गया जब मेज पर रखी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ बच्चे ने छेड़छाड़ की। इस दौरान ट्रिगर दब जाने से सामने बैठे ममेरे भाई को गोली लग गई। इसके बाद परिवार के लोग घायल को अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


बागपत कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव निवासी प्रशांत कुमार (22) एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था। बृहस्पतिवार की रात दिल्ली के सोनिया विहार से बागपत बारात आनी थी। रिश्तेदारी में शादी के चलते प्रशांत अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली पहुंच गया। यहां से बारात के साथ उसे वापस बागपत आना था। बारात के लिए परिवार के लोग तैयार होने लगे। वह घर के एक कमरे में बैठा था। मेज पर लाइसेंसी रिवाल्वर रखा था। तभी रिश्ते में भाई लगने वाला करीब 11 साल का बच्चा कमरे में पहुंचा और रिवाल्वर के साथ छेडख़ानी करने लगा। इस दौरान रिवाल्वर से गोली चली और प्रशांत के पेट में जा लगी।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: कांग्रेस नेत्री मुन्नी बेगम को गोलियों से भून डाला, पुलिस महकमे में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आनन-फानन में परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दोनों परिवारों में गम का माहौल हो गया। रिश्तेदारी में चल रही शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई। गमगीन माहौल में शिक्षक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मामला दिल्ली के सोनिया विहार से सटे मदनपुरा खादर इलाके का है। दोनों परिवारों में गम का माहौल है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed