यूपी: कांग्रेस नेत्री मुन्नी बेगम को गोलियों से भून डाला, पुलिस महकमे में हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां कांग्रेस नेत्री मुन्नी बेगम की दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। बेगम पर दो बार पहले भी जानलेवा हमला हो चुका था। पढ़िए पूरी खबर...
बागपत शहर के मुहल्ला केतीपुरा में तीन बदमाशों ने कांग्रेस नेता मुन्नी बेगम की घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। उन्हें बचाने की कोशिश करने पर परिवारीजनों पर भी फायरिंग की गई, लेकिन वह बच गए। इस घटना में पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। मुन्नी बेगम की मुखबिरी करने के शक में जेल में बंद बदमाश जाहिद उर्फ लंबू से रंजिश चली आ रही थी, उनपर पहले भी तीन बार जानलेवा हमला हो चुका था, जिसके चलते मुन्नी बेगम पुलिस से भी सुरक्षा मांगी थी, लेकिन पुलिस ने उनकी गुहार को गंभीरता से नहीं लिया।
घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मुहल्ला केतीपुरा में हुई। मुन्नी बेगम कांग्रेस सेवादल की शहर इकाई की महिला संगठक थी और वार्ड 23 से कांग्रेस के टिकट पर नगर पालिका का चुनाव भी लड़ी, लेकिन जीत नहीं पाई थी। घटना के वक्त वह अपने घर में कमरे के बाहर बैठी हुई थी, उनके पति मोबीन और परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में थे, तभी बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन बदमाशों ने घर में घुसते ही पिस्टल और तमंचों से मुन्नी बेगम पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्हें चार गोली मारी गईं।
पढ़ें : देखिए- डबल मर्डर की Live तस्वीरें... मां-बेटे के सीने में उतार दीं एक दर्जन गोलियां
परिवारीजनों ने वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों की बाइक को गली में रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन पर भी फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मुन्नी बेगम को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी जयप्रकाश, एएसपी अजय कुमार सिंह, सीओ दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे।
एसपी ने बताया कि मुन्नी के पति मोबीन ने बागपत जेल में बंद और 12 हजार के इनामी रहे निरपुड़ा निवासी जाहिद उर्फ लंबू, उसकी पत्नी शहनाज और तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी जाहिद उर्फ लंबू सहारनपुर में मारे गए राहुल खट्टा गैंग का सक्रिय सदस्य रहा। राहुल के मारे जाने के बाद लंबू ने अपना गैंग बना लिया था। 21 जून 2017 से वह बागपत जेल में बंद है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/