उत्तर प्रदेश: स्टेडियम में एथलेटिक कोच को मारी गोली, हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को सरेशाम एथलेटिक कोच के सीने में गोली मार दी गई। इस दौरान स्टेडियम में करीब पांच-छह सौ खिलाड़ी थे, लेकिन तीनों हमलावर गोलियां बरसाते हुए स्टेडियम की दीवार कूदकर भाग गए। कोच ने एक सप्ताह पहले ही जान का खतरा बताया था। बार बार धमकियां मिल रही थी कि वो स्टेडियम छोड़कर चले जाएं, अन्यथा उनकी हत्या कर देंगे। इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की, बावजूद पुलिस गंभीर नहीं हुई। हालत गंभीर होने पर कोच को जसवंत राय हॉस्पिटल से आनंद हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
खरखौदा के उलधन गांव निवासी संदीप रंधावा पुत्र डालचंद स्टेडियम में एथलेटिक कोच हैं। छह माह पूर्व संदीप का सहारनपुर से यहां तबादला हुआ था। बृहस्पतिवार शाम करीब 5:45 बजे संदीप स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करा रहा थे। इस दौरान वहां तीन खिलाड़ी शेखर भाटी, मनीष और अंशुल बंसल पहुंचे और शेखर ने संदीप के सीने से पिस्टल सटाकर गोली मार दी। इस पर संदीप जमीन पर गिर पड़े। यह देख स्टेडियम के खिलाड़ी हमलावरों के पीछे दौड़े, लेकिन वे स्टेडियम की दीवार फांदकर मवाना बस अड्डे की तरफ फरार हो गए।
वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही खिलाड़ियों ने संदीप को जसवंतराय हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। हालत गंभीर होने पर संदीप को आनंद हॉस्पिटल में रैफर किया गया है। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय और एसपी सिटी रणविजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम को लगा दिया है। कोच के परिजनों ने सिविल लाइन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/