फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shops set up illegally in Ramlila Maidan, police removed them

रामलीला मैदान में अवैध रूप से लगी दुकानें, पुलिस ने हटवाया

Sun, 07 Sep 2025 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Shops set up illegally in Ramlila Maidan, police removed them
नाले की पटरी पर अवैध रुप से लगी दुकानें। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। न जाने किसके इशारे पर रामलीला मैदान में फिर से अवैध रूप से साप्ताहिक पैठ की शुरुआत हो गई है। रविवार को पालिका के निकट मैदान में काफी संख्या में दोपहर के बाद सामान लेकर दुकानदार पहुंच गए और बिक्री शुरू कर दी। पुलिस ने पहुंचकर मैदान से पैठ को हटवाया तो दुकानदार अवैध रूप से मैदान के पीछे नाले की पटरी पर आबादी में पहुंच गए। इससे मोहल्ले के लोगों को परेशानी हुई।
नगर पालिका द्वारा रविवार के दिन लगने वाली साप्ताहिक पैठ का कोई ठेका आदि नहीं छोड़ा गया है। क्योंकि काफी लोगों की शिकायत थी कि रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ से तहसील रोड पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहता है, जबकि मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

इस कारण काफी समय से पैठ नहीं लग रही थी। बीते कुछ रविवार से धीरे-धीरे दुकानदारों की संख्या बढ़ती गई। पहले दो-चार छोटे मोटे सामान बेचने वाले विक्रेता पहुंचे। रविवार को छोटे मैदान में दोपहर के समय काफी संख्या में नगर पालिका के निकट रामलीला मैदान में सामान बेचने वाले पहुंच गए। सूचना पर शाम के समय पुलिस पहुंची और मैदान से सामान बेच रहे दुकानदारों को हटाया। मैदान से हटने के बाद दुकानदार मैदान के पीछे नाले की पटरी पर पहुंच गए। इससे मोहल्ले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक का कहना था कि पालिका की ओर से अवैध रूप से दुकानें लगाने के संबंध में एसडीएम और पुलिस को लिखित में शिकायत दी जा चुकी है लेकिन पुलिस प्रशासन की कड़ी कार्रवाई नहीं होने और ढील के चलते दुकानदार अवैध रूप से दुकानें लगा रहे हैंं।

नाले की पटरी पर अवैध रुप से लगी दुकानें। (मवाना)

नाले की पटरी पर अवैध रुप से लगी दुकानें। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed