फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shooter Saurabh Chaudhary including Chaman Singh will be get Laxman award

लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित होंगे मेरठ के तीन खिलाड़ी, खुशी से झूमे परिजन

Thu, 23 Jan 2020 11:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Jan 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Shooter Saurabh Chaudhary including Chaman Singh will be get Laxman award
सौरभ चौधरी शूटर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लिए फिर गौरवशाली क्षण आया है। यूपी दिवस के अवसर पर सरूरपुर के कलीना गांव निवासी निशानेबाज सौरभ चौधरी, जानी के टीकरी गांव निवासी तीरंदाज चमन सिंह को प्रदेश के सर्वोच्च खेल सम्मान लक्ष्मण और दौराला के इकलौता गांव निवासी एथलीट पारुल चौधरी को रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है। बुधवार को राष्ट्रपति ने मेरठ के दो बालवीरों विनायक और आरुषि को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार दिया था।   

विज्ञापन


अवध शिल्पग्राम में शुक्रवार को होने वाले सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ सहित प्रदेश के 14 खिलाड़ियों को तीन लाख ग्यारह हजार रुपये की सम्मान राशि और कांस्य प्रतिमा सौंपेंगे। प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी भी मौजूद रहेंगे। खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया ये पुरस्कार वर्ष 2018-19 में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर दिए जा रहे हैं। मेरठ के तीनों खिलाड़ी लखनऊ पहुंच चुके हैं। उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि यूपी दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को लक्ष्मण एवं रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। ये पुरस्कार वर्ष 2018-19 में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर दिए जा रहे हैं। शुक्रवार (आज) सम्मान पाने के लिये मेरठ के तीनों खिलाड़ी लखनऊ पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed