बिजनौर: शिवलिंग खंडित होने पर भड़के ग्रामीण, शरारती तत्वों पर फिजा बिगाड़ने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव रायपुर खास उर्फ कोटसराय की आबादी से करीब 200 मीटर जंगल क्षेत्र में ग्राम देव स्थल है। यहां आसपास खेतों पर काम करने वाले ग्रामीणों ने देव स्थल की जालीनुमा दीवार क्षतिग्रस्त देखी। मंदिर के भीतर शिवलिंग खंडित था और देव स्थल मंदिर परिसर में रखा लगभग डेढ़ से दो फीट ऊंचा कई देवी देवताओं का शिलापट गायब मिला।
देव स्थल से देवी देवताओं की मूर्तियों का शिलापट चोरी होने, शिवलिंग खंडित किए जाने की सूचना पर ग्राम प्रधान चतर सिंह, थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, एसआई सुशील तोमर, राजीव शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को मंदिर परिसर में की गई तोड़फोड़ तत्काल ठीक कराने तथा मंदिर परिसर से चोरी गए शिलापट के स्थान पर एक मूर्ति मंदिर परिसर में स्थापित कराने का आश्वासन दिया।
पुलिस ने पूर्व प्रधान मुन्नू कश्यप को मूर्ति लेने के लिए तत्काल हरिद्वार भेज दिया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष से घटना की जानकारी ली। 14 नवंबर 2018 को मंडावली थाना क्षेत्र के गांव कांठपुर के ढाकेवाले देवता मंदिर परिसर में लगी जहारवीर दीवान की प्रतिमा शरारती तत्वों ने खंडित कर दी थी। मंडावली पुलिस ने तत्काल प्रतिमा स्थापित कराकर मामले को तूल पकड़ने से रोक दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/