फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shiva linga breaks down by unknown people in bijnor up Indignation in the villagers after

बिजनौर: शिवलिंग खंडित होने पर भड़के ग्रामीण, शरारती तत्वों पर फिजा बिगाड़ने का आरोप

Sun, 18 Nov 2018 07:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 18 Nov 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
Shiva linga breaks down by unknown people in bijnor up Indignation in the villagers after
bijnor news
यूपी के नजीबाबाद में देव स्थल में प्रवेश कर शरारती तत्वों द्वारा शिवलिंग खंडित करने, देवी देवताओं का शिलापट चोरी किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। नांगलसोती पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर देवता स्थल पर मूर्ति रखवाने तथा क्षतिग्रस्त शिवलिंग और दीवार को सही कराने का आश्वसन दिया।
विज्ञापन

 
नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव रायपुर खास उर्फ कोटसराय की आबादी से करीब 200 मीटर जंगल क्षेत्र में ग्राम देव स्थल है। यहां आसपास खेतों पर काम करने वाले ग्रामीणों ने देव स्थल की जालीनुमा दीवार क्षतिग्रस्त देखी। मंदिर के भीतर शिवलिंग खंडित था और देव स्थल मंदिर परिसर में रखा लगभग डेढ़ से दो फीट ऊंचा कई देवी देवताओं का शिलापट गायब मिला। 
विज्ञापन

देव स्थल से देवी देवताओं की मूर्तियों का शिलापट चोरी होने, शिवलिंग खंडित किए जाने की सूचना पर ग्राम प्रधान चतर सिंह, थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, एसआई सुशील तोमर, राजीव शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को मंदिर परिसर में की गई तोड़फोड़ तत्काल ठीक कराने तथा मंदिर परिसर से चोरी गए शिलापट के स्थान पर एक मूर्ति मंदिर परिसर में स्थापित कराने का आश्वासन दिया।

 पुलिस ने पूर्व प्रधान मुन्नू कश्यप को मूर्ति लेने के लिए तत्काल हरिद्वार भेज दिया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष से घटना की जानकारी ली। 14 नवंबर 2018 को मंडावली थाना क्षेत्र के गांव कांठपुर के ढाकेवाले देवता मंदिर परिसर में लगी जहारवीर दीवान की प्रतिमा शरारती तत्वों ने खंडित कर दी थी। मंडावली पुलिस ने तत्काल प्रतिमा स्थापित कराकर मामले को तूल पकड़ने से रोक दिया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed