फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shiva is the supreme father of all souls: Sunita

सभी आत्माओं के परम पिता हैं शिव : सुनीता

Mon, 24 Feb 2025 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Shiva is the supreme father of all souls: Sunita
इकरार अहमद....ब्रह्मकुमारीज प्रभु मिलन भवन मोहकमपुर दिल्ली रोड पर त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव
- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हुआ समारोह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 89वां शिव जयंती कार्यक्रम हुआ। इसमें सेवा केंद्र प्रभारी सुनीता बहन ने कहा कि सभी आत्माओं के परम पिता शिव ही हैं। उन्होंने कहा कि मानव परमात्मा से दूर होकर मन से कमजोर हो गया है। इसीलिए उसकी सोच नकारात्मक हो गई है। उन्होंने कहा कि आत्मा के रूप में सभी भाई-भाई हैं। जैसा स्वरूप हमारी आत्मा का है, वैसा ही परम पिता का है।
ब्रह्मा कुमारी कुसुम बहन ने शिवरात्रि पर्व का रहस्य बताया। परम पिता परमात्मा शिव के जन्मदिवस को शिवरात्रि कहा जाता है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर बेर, फूल, जल, दूध अर्पित किया जाता है। कार्यक्रम में गौरव शाह और उनके ग्रुप ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। संचालन मीनू बहन ने किया। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, अनुभूति चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक में उमड़ेंगे श्रद्धालु
मेरठ। बाबा औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी तेज कर दी गई है। छावनी स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर में समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि इस पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए उमडेंगे। उनके लिए सभी व्यवस्थाओं के लिए सहयोगियों को जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस प्रशासन के सहयोग से निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर की जाएगी। अध्यक्षता सतीश कुमार सिंघल ने की। महामंत्री सुनील गोयल ने बताया कि महोत्सव के लिए रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर सतीश सिंघल, अतुल अग्रवाल, अमरीश अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, अशोक, मनोज कुमार, भारत भूषण आदि रहे। वहीं, जलाभिषेक से पहले गंगा जल लेकर शिवभक्तों के आने का सिलसिला जारी है। शहर से काफी संख्या में शिवभक्त जा रहे हैं। शिवभक्तों की सेवा के लिए शहर में कुछ जगहों पर सेवा शिविर भी लगाए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed