{"_id":"66a01b28e91deac73f008254","slug":"shiva-devotees-moving-forward-with-slogans-of-bol-bam-bam-bam-meerut-news-c-26-1-sal1002-125086-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बोल बम, बम-बम के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बोल बम, बम-बम के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे शिवभक्त
Wed, 24 Jul 2024 02:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
बरसात में गंगा जल लेकर जाते शिव भक्त
शामली। बोल बम, बम-बम के जयघोष के साथ शिवभक्तों ने मंजिल की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। विभिन्न स्थानों पर लगाए गए शिविरों में भी लगातार शिवभक्तों की भीड़ बढ़ रही है।
हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री से जल लेकर आने वाले शिवभक्तों में कुछ ऐसे है जिनकी मन्नत पूरी हो गई है। विभिन्न अपनी मन्नतों को लेकर कांवड़ ला रहे हैं।
हरियाणा के हिसार के हांसी के दो सगे भाई बहन की बीमारी ठीक होने पर हरिद्वार से 51 किलो गंगाजल लेकर पहुंचे।
हांसी के सोनू ने बताया कि उनकी बहन गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी, जिसका रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा था। मैंने और मेरे भाई मोनू ने भगवान शिव से कामना की थी कि बहन को ठीक कर देंगे तो 51 किलो जल पैदल लेकर आयेंगे। बहन को भगवान ने पूरी तरह से स्वस्थ्य कर दिया है। अब दोनों भाई गंगाजल लेकर हांसी के लिए जा रहे हैं। भगवान शिव के आशीर्वाद के कारण ही बहन ठीक हो पाई थी।
इसके अलावा हिसार के गांधी कॉलोनी का रवि कुमार नौकरी के लिए कांवड़ लेकर पहुंचा। कहा कि वह पोस्ट ग्रेजुएट है मगर नौकरी नहीं लग पा रही है। नौकरी की कामना लेकर जल लेकर पहुंचा है। हिसार का ही एक शिवभक्त भगवान शिव की मूर्ति को लेकर पहुंचा। जिसे घर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
शिविर आयोजक कुशांक चौहान ने बताया कि पिछले तीन दिन से लगातार शिविर में शिवभक्तों की संख्या बढ़ रही है। प्रयास है कि शिविर में शिवभक्तों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए।