{"_id":"66a6dea5780d00cef00ebf64","slug":"shiv-devotees-should-play-patriotic-songs-not-caste-based-songs-on-dj-yatindranand-giri-meerut-news-c-76-1-smrt1039-103467-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर जाति वाले नहीं, देशभक्ति के गीत बजाएं शिवभक्त : यतींद्रानंद गिरि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर जाति वाले नहीं, देशभक्ति के गीत बजाएं शिवभक्त : यतींद्रानंद गिरि
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा में शिवभक्त डीजे पर किसी जाति वाले गीत न बजाएं। देशभक्ति वाले गीत ही बजाएं। उन्होंने कहा कि हिंदू अपनी दुकानों, ढाबों, होटलों और ठेलों पर नाम लिखें ताकि लोग शिवभक्त खुद ही समझ जाएं किसकी दुकान है। महामंडलेश्वर ने कहा कि हिंदू विरोधी मामलों की रातोंरात सुनवाई हो रही है, जबकि कई मामले 25 साल से अटके हैं।
रविवार को प्रकाशवती जीवन ट्रस्ट के कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचने पर उन्होंने यह बात कही। यतींद्रानंद ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त उपवास रखते हैं। वे ऐसी जगह चाहते हैं, जहां सात्विक भोजन कर सकें। इसलिए हिंदू समाज के दुकानदार तो अपनी दुकानों, होटलों, ढाबों और ठेलों पर नाम जरूर लिखें। उन्होंने कहा कि यह विश्व की सबसे बड़ी पैदल यात्रा है। इसमें किसी की जाति नहीं देखी जाती। सब एक-दूसरे को भोले कहते हैं।
उन्होंने कहा कि यह शिवभक्तों का ही साहस है कि 100 से 200 लीटर तक जल लेकर वे 300 किमी तक की पैदल यात्रा कर रहे हैं। कांवड़ सेवा शिविर संचालक और कांवड़ लेकर आने वाले दल कांवड़ बोर्ड के गठन की मांग उठाएं। डीजे की ऊंचाई के मानक तय होने चाहिएं, जिससे कोई परेशानी न हो। शिविर में श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला, सांसद राजकुमार सांगवान, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सुनील रोहटा, जितेंद्र सिवाया, अजय भारद्वाज, राजीव, प्रदीप ढढरा, नमन, शुभम, अनुज, सचिन कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- --