फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shiv devotees are practicing bringing Kaanvad by keeping Kalash on their shoulders

शिवभक्त कंधों पर कलश रखकर कांवड़ लाने का कर रहे अभ्यास

Sat, 12 Jul 2025 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Shiv devotees are practicing bringing Kaanvad by keeping Kalash on their shoulders
51 लीटर पवित्र जल वाली कलश कावड़ का अभ्यास करते युवा स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। समय के साथ-साथ हमारी प्राचीन और पौराणिक परंपराओं में भी बदलाव देखा जा रहा है। श्रद्धा और आस्था की प्रतीक एवं भगवान भोलेनाथ को समर्पित पवित्र कांवड़ यात्रा में भी कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं। कांवड़ के साथ-साथ अपने वजन से अधिक पवित्र गंगाजल लाने का रुझान भी बढ़ता जा रहा है। युवाओं में आस्था के चलते अपने वजन से भी अधिक गंगाजल लाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाने के लिए कांवड़ यात्रा में कोई परेशानी न हो, इसके लिए युवा पिछले कई दिनों से अभ्यास कर रहे हैं। वह यात्रा को सुगम बनाने के लिए अपने शरीर को परिस्थितियों में ढालने का प्रयास कर रहे हैं। भगवान भोलेनाथ की आस्था के चलते बांस के डंडों पर दोनों ओर 51 किलो या उससे अधिक वजन बांधकर वह सुबह-शाम कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

कलश कांवड़ इस समय शिवभक्त युवाओं की पहली पसंद बनी हुई है। कलश यात्रा लाने का अभ्यास कर रहे कस्बे के आकाश, शिवम, मोंटी आदि ने बताया कि जिस कांवड़ को इस बार वह हरिद्वार से उठाएंगे, उनका वजन सौ किलो से अधिक होगा। उनके साथ कुछ युवा कलश कांवड़ लेंगे, जिसमें 51 लीटर से अधिक पवित्र गंगाजल होगा। जिसका वह कई दिनों से अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed