फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shia community's Nauha played in Rakshabandhan fair, anger

रक्षाबंधन मेले में बजाया शिया समुदाय का नौहा, रोष

Mon, 11 Aug 2025 06:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
Shia community's Nauha played in Rakshabandhan fair, anger
लावड़। रक्षाबंधन मेले में रविवार देर रात शरारती तत्वों ने शिया समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए नौहा चलवा कर मजाक बनाते हुए मातम की एक्टिंग की। इससे शिया समुदाय के लोगों में रोष है। समुदाय के लोग एकत्रित होकर पुलिस चौकी पहुंचे और तहरीर दी।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पटायतान निवासी शानू, अय्यूब, अम्मार रजा, हसन रजा, तनवीर एडवोकेट, इक्तेदार, डाॅ. मोहम्मद अब्बास, नवाब आदि ने तहरीर देते हुए बताया कि कस्बे में रक्षाबंधन मेला चल रहा है। इसमें साउंड का ठेकेदार रुपये लेकर लोगों की फरमाइश के गाने बजाता है। आरोप है कि शिया समुदाय के मुहर्रम में बजने वाला नौहा कुछ शरारती युवकों ने बजवा दिया और मातम की एक्टिंग करने लगे। इसका वीडियो सोमवार को साेशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने पर मामले की जानकारी शिया समुदाय के लोगों को हुई, जिस पर उनमें रोष फैल गया। उन्होंने उक्त युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जो वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। एसपी देहात डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed