फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sheher me aayojit 6 dhaarmik kaaryakram

Meerut News: शहर में आयोजित कार्यक्रम संक्षेप...6 एकसाथ

Sun, 20 Sep 2026 07:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
sheher me aayojit 6 dhaarmik kaaryakram
राधा अष्टमी पर हुए भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, यज्ञ
विज्ञापन

मेरठ। महाराणा प्रताप आदर्श प्रचार सभा की ओर से रविवार को बच्चा पार्क स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा परिसर में राधा अष्टमी के अवसर पर यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। डॉ. सोम प्रताप गहलोत ने यज्ञ कराया। मुख्य यजमान आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानी की पुत्री अलका रानी चौहान रहीं। इसके बाद कढ़ी चावल का भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर मनोज कुमार, गगन ठाकुर, शोबरन सिंह ठाकुर, साधना चौहान, बिमला चौहान, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, रेखा सोम, केपी सिंह, ममता रहीं।
.....
देवेंद्र गोयल की स्मृति में 103 मेधावी सम्मानित
मेरठ। धर्म ज्ञान रक्षा मंच मेरठ महानगर की ओर से देवेंद्र गोयल की स्मृति में दयानंद शिशु सदन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने उद्घाटन किया। मंच ने दो कंप्यूटर देने के साथ 101 तुलसी पौधों का वितरण किया। 103 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्य वक्ता आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए युवाओं की भूमिका पर विचार रखे। अध्यक्षता प्रदीप सरसवा ने की। संचालन विशाल वर्मा और जितेंद्र जैन ने किया। इस अवसर पर राकेश गौड़, केशव गोयल, विनीत गोयल और अतुल दीक्षित ने कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

....
पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ इको-फ्रेंडली गणपति का विसर्जन
मेरठ। राष्ट्रवादी मित्र मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा नेता हिमांशु वशिष्ठ के आदर्श नगर स्थित आवास पर रविवार को इको-फ्रेंडली गणपति का पूजन और विसर्जन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि त्योहारों के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से उनके घर पर मिट्टी के गणपति स्थापित किए जाते हैं और विसर्जन के बाद मिट्टी को घर की क्यारियों व पौधों में डाल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
आदि कुमार से आदिनाथ नाटिका ने मोहा मन
मेरठ। शारदा रोड महावीर जयंती भवन में आचार्य सौरभ सागर महाराज के वर्षा योग के दौरान दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म की आराधना की गई। प्रवचन में आचार्य ने कहा कि जैसा देखा, जाना या सुना हो, वैसा ही प्रकट करना उत्तम सत्य धर्म है। मन, वचन और कर्म में एकरूपता के साथ हितकारी और प्रिय वचन बोलने चाहिए। रात में दस लक्षण महामंडल विधान के पात्रों ने आदि कुमार से आदिनाथ नाटिका का मंचन किया।
.....
रक्तदान शिविर में 148 यूनिट रक्तदान
मेरठ। भाजपा नेता दीपक शर्मा के नेतृत्व में बुढ़ाना गेट स्थित गिरिराज एसोसिएट कार्यालय पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 148 यूनिट रक्तदान हुआ। कार्यक्रम में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। इस दौरान एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, छावनी बोर्ड पूर्व उपाध्यक्ष बीना वाधवा, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, महानगर मंत्री डॉली गुप्ता और अंकित सिंघल सहित कई लोग मौजूद रहे।

.....
नीलम मिश्रा तरंग के नाम रही काव्य गोष्ठी
मेरठ। फूलबाग कॉलोनी में राष्ट्रीय काव्य संग्रह मंच की मासिक काव्य गोष्ठी संस्थापिका डॉ. नीलम मिश्रा तरंग के नाम रही। अध्यक्षता डॉ. किरण सिंह ने की। मुख्य अतिथि ईश्वर चंद गंभीर और विशिष्ट अतिथि डॉ. सुबोध गर्ग, सत्यपाल सत्यम, सुदेश यादव दिव्य और दीवान गिरी आदि ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम की शुरुआत नीलम मिश्रा की सरस्वती वंदना से हुई। सुदेश यादव ने संचालन किया। इस अवसर पर मनमोहन भल्ला, सुरेंद्र खेड़ा, रीना खेड़ा, स्तुति गिरी, कुसुम गोस्वामी, गुलाब सिंह, आशा त्यागी, हेमंत सक्सेना, विनय नौक भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed