फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shaurya shines in Meerut Eleven's victory.

Meerut News: मेरठ इलेवन की जीत में शौर्य चमके

Wed, 09 Sep 2026 07:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Shaurya shines in Meerut Eleven's victory.
पांच विकेट लेकर किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को मेरठ इलेवन और बुलंदशहर इलेवन के बीच अंडर 19 वर्ग में मैच खेला गया। इसमें मेरठ इलेवन की टीम ने जीत प्राप्त की और टीम की ओर से शौर्य ने पांच विकेट लिए।

मेरठ इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। इसमें कुणाल ने 55, अजय ने 49, रोहित ने 40, पार्थ ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रिंस ने 4, अनमोल ने दो, हिमांशु ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुलंदशहर इलेवन की टीम 19.5 ओवर में 201 रन ही बना सकी और 48 रन से मुकाबला हार गई। टीम की ओर से रिहान ने 43, विशाल ने 38, प्रिंस ने 37, जैद ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मेरठ इलेवन की ओर से शौर्य ने 5 विकेट लिए। दिव्य ने दो और आदित्य ने भी दो बल्लेबाजों को आउट किया। इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को अंडर 14 वर्ग में मेरठ मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। यह टीम एक अक्तूबर से होने वाले टूर्नामेंट में प्रदेश के अन्य मंडलों की टीम के साथ मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed