फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shastri Nagar firing accused surrenders in court

Meerut News: शास्त्रीनगर में फायरिंग के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

Mon, 02 Dec 2024 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Shastri Nagar firing accused surrenders in court
गैंगस्टर अमित मरिंडा के गिरोह का सदस्य है मोनू हाइडिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में मकान पर कब्जा करने को लेकर हुई फायरिंग के आरोपी नितिन कौशिक उर्फ मोनू हाइडिल ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपी अमित मरिंडा गैंग का सदस्य बताया गया है।
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-एक निवासी सतेंद्र व शैलेंद्र में संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शैलेंद्र अपनी बहन सीमा, शैलेश, मां फूलवती, रितू, जनक राज गर्ग और अक्षय समेत करीब 15 लोगों के साथ 21 सितंबर को सतेंद्र के मकान पर पहुंचा था। आरोपियों ने सतेंद्र के मकान में घुसकर कार में तोड़फोड़ कर गमले तोड़ दिए और छह राउंड फायरिंग भी की थी। गोली लगने से सतेंद्र और ईंट लगने से उसके बेटे नकुल व विवेक चौधरी घायल हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस कई आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश टिल्लू पंडित को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि उसकी बाद में जमानत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरिंडा के जेल से बाहर आने पर अलर्ट हुई पुलिस
एक मामले में जमानत तुड़वाकर अमित मरिंडा भी जेल चला गया था। आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए कोर्ट में बुर्का पहनकर पहुंचा था। अब अमित मरिंडा की भी शनिवार को जमानत हो गई और वह जेल से बाहर आ गया है। अमित मरिंडा के जेल से बाहर आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। अमित मरिंडा डी 155 गैंग का सरगना है। उस पर हत्या, रंगदारी, दुष्कर्म, हथियार तस्करी समेत 25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article