फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shankaracharya Raj Rajeshwarvashram said, government of the BJP formed by Hindutva

शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम बोले, विकास नहीं हिंदुत्व से बनी भाजपा की सरकार

Mon, 25 Dec 2017 02:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 25 Dec 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
Shankaracharya Raj Rajeshwarvashram said, government of the BJP formed by Hindutva
आशीर्वाद देते जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम - फोटो : अमर उजाला

जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि जातिवाद में बंटने से राष्ट्र का उत्थान नहीं हो सकता है। केंद्र और राज्यों में भाजपा की सरकार विकास के मुद्दे पर नहीं बल्कि हिंदुत्व के कारण बनी है। अगर भाजपा हिंदुत्व की रक्षा को भूली तो परिणाम कुछ भी हो सकते हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर शीघ्र बनाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम रविवार को शंकर आश्रम रोड पर पूर्व विधायक अमित अग्रवाल के आवास पर निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान अमर उजाला से बातचीत में जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि जब देश गुलाम था, तब अंग्रेजों ने विचार किया कि भारत में राज करने के लिए हिंदू और मुसलमान को लड़ाना होगा। जब देश आजाद हुआ तो इस दुर्भाग्य ने फिर भी पीछा नहीं छोड़ा। इस देश के नेताओं ने हिंदू-हिंदू को आपस में जाति के नाम पर उलझा दिया। इस देश के राजनेताओं ने डिवाइड एंड रूल की नीति से आपस में जाति के नाम पर राजनीति की शुरूआत की। जब तक इस देश में जातीयता की राजनीति रहेगी, तब तक देश में राष्ट्रीय एकात्मता नहीं आ सकती है। देश सुखी और समृद्ध नहीं हो सकता।
विज्ञापन


पढ़ें : बेटियों का साहस बढ़ाने मेरठ पहुंचा बाइकर पल्लवी का काफिला, बना चुकी हैं कई विश्व रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

सौहार्द भटका रही राजनीति

Shankaracharya Raj Rajeshwarvashram said, government of the BJP formed by Hindutva
जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम - फोटो : अमर उजाला

जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि इसके लिए देश के राजनेता जिम्मेदार हैं। टिकट बंटने के समय पर भी जाति का विचार किया जाता है। जाति की समस्या हमारे समाज में नहीं बल्कि समाज में तो सौहार्द है। लेकिन जातियों के आपसी सौहार्द को भटकाने का काम देश की राजनीति ने किया है। धर्म जोड़ता है, राजनीति तोड़ती है। जब-जब देश में राजनीतिक विवाद आते हैं, तब-तब विघटन होता है।  

श्रीराम मंदिर का निर्माण हो
जगद्गुरु ने कहा कि हमारा देश धर्म प्रधान देश है। फिर भी हमारे देश में धर्म निरपेक्षता जैसे एक बेहूदा शब्द का प्रयोग हो रहा है। धर्म निरपेक्ष मनुष्य नहीं पशु हो सकता है। धर्म मनुष्य के जीवन का अंग है। केंद्र और यूपी की सरकार को हिंदू हित के विषयों पर काम करना चाहिए। अयोध्या में रामजन्म भूमि पर श्रीराम मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए। 

तो भाजपा भूल को सुधार ले
जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि भाजपा को केंद्र और यूपी में हिंदू ने जनमत दिया है। भाजपा को विकास के नाम पर नहीं बल्कि हिंदुत्व का वोट मिला है। अगर भाजपा के लोग समझते हों कि वह विकास के नाम पर आए हैं तो वह भूल को सुधार कर लें। इस अवसर पर वरुण अग्रवाल, पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग आदि सहित भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed