बेटियों का साहस बढ़ाने मेरठ पहुंचा बाइकर पल्लवी का काफिला, बना चुकी हैं कई विश्व रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी सशक्तिकरण और आधी आबादी के हक की गूंज ने शहर की फिजा में बुलंद इरादों का माहौल बनाया। महिला हेल्पलाइन 181 व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति जागरूकता के लिए गूंज का बाइक राइडर काफिला रविवार को मेरठ पहुंचा। इस दौरान कई विश्व रिकॉर्ड बना चुकी बाइक राइडर पल्लवी फौजदार ने बेटियों का साहस बढ़ाने का प्रयास किया।
बाइक रैली में सभी महिला बाइक चालकों ने हैवी बाइक चलाकर नारी सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। गूंज संस्था प्रमुख व नामचीन महिला बाइक राइडर पल्लवी फौजदार के निर्देशन में 12 महिला बाइक राइडर्स काफिले में शामिल रहीं। बाइक रैली हापुड़ रोड एल ब्लॉक चौराहे से प्रारंभ होकर कुटी चौराहा, पीवीएस मॉल, तेजगढ़ी चौराहा, जेलचुंगी चौराहा, कमिश्नरी चौक से होते हुए बेगमपुल पहुंची।
बेगमपुल पर रैली का स्वागत फूल मालाओं से हुआ। सभी महिला राइडर्स को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। लखनऊ से आई टीम ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। रैली की लीडर गूंज संस्था की पल्लवी फौजदार रहीं। पल्लवी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और नौकरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। लेकिन महिला अपराध और अत्याचार कम नहीं हुआ है। अभिलाषा फाउंडेशन की अध्यक्ष ममता गर्ग एवं सदस्याओं ने बाइक राइडर्स का स्वागत किया। सभी बाइक राइडर्स ने महिलाओं को उनके हक व बराबरी के लिए जागरूक किया। उन्हें एकता की शक्ति पर भी बल दिया। साथ ही सजग रहने को कहा।
पढ़ें : जानिए, कौन हैं पल्लवी फौजदार, जो बाइक राइडिंग में बना चुकी हैं कई विश्व रिकॉर्ड
20 वर्षों से बाइक राइडिंग कर रहीं पल्लवी
गूंज संस्था प्रमुख और बाइक राइडिंग के माध्यम से देशभर में कन्या भ्रूण संरक्षण का संदेश दे रहीं महिला बाइक राइडर पल्लवी फौजदार करीब 20 वर्षों से बाइक राइडिंग कर रही हैं। मूलत: आगरा की पल्लवी अब परिवार के साथ दिल्ली रहती हैं। पल्लवी कहती हैं कि हैवी बाइक चलाना सदैव पुरुषों का वर्चस्व माना जाता रहा है। इस सोच को बदलने के लिए मैंने बाइक राइडिंग करना शुरू किया। महिला सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए एक लाख किमी से अधिक दूरी बाइक रैलियों के माध्यम से तय कर चुकी हूं। साल 2015 में 16 मानव पास लेह लद्दाख में पार किए थे। जिनमें से आठ पासों की ऊंचाई पांच हजार फीट से अधिक थी। इस वर्ष मीठे पानी की झील, विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत की राइडिंग भी की है। जिसकी ऊंचाई 18774 फीट थी। अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इसी साल पल्लवी ने 19323 फीट ऊंचे मानव पास को फतह किया है।
बुलंदशहर होते हुए मेरठ पहुंचा काफिला
महिला सशक्तिकरण की मुहिम के लिए निकला बाइक राइडर्स का काफिला बुलंदशहर से शुरू होकर दादरी, गाजियाबाद, हापुड़ होता हुआ रविवार को मेरठ पहुंचा। मेरठ से बागपत, शामली, सहारनपुर, मथुरा, आगरा फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज से काफिला कानपुर पहुंचेगा। हर दिन एक अलग शहर में काफिले का पड़ाव होगा। काफिले में महिला बाइक राइडर व गूंज संस्था की प्रतिनिधि पल्लवी फौजदार एवं अमर उजाला की प्रतिनिधि मोनिका सचदेवा शामिल होंगी।
इन महिला राइडर्स ने लिया भाग
रोहिणी से मोनिषा, नोएडा से मोनिका सचदेवा, उत्तराखंड से ममता राना, चेन्नई से अनीता कृष्णन, नोएडा से सीमा सेठ, दिल्ली से सुजाता, जयपुर से तरुणा सिंह, गुवाहाटी असम से निर्मली व एन शर्मा एवं कोलकाता से कृष्णा सिंह एवं लखनऊ से चारु शामिल रहीं। पल्लवी फौजदार ने बताया कि इस बाइक रैली का उद्देश्य महिला हेल्पलाइन 181 के प्रति महिलाओं को जागरूक करना है। मुश्किल में फंसी और उत्पीड़न की शिकार महिलाएं 181 हेल्पलाइन पर कॉल करके सहायता ले सकती हैं। अमर उजाला ने रैली में सहभागिता की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/