{"_id":"68245b720698c64c7e08dbb8","slug":"shamli-woman-seeks-euthanasia-from-ssp-alleging-harassment-by-accused-and-police-over-property-dispute-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut : सरधना में संपत्ति विवाद ने लिया गंभीर मोड़, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut : सरधना में संपत्ति विवाद ने लिया गंभीर मोड़, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार
Wed, 14 May 2025 02:37 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 14 May 2025 02:37 PM IST
सार
मेरठ के सरधना कस्बे की शशिबाला ने आरोपियों और पुलिस की मिलीभगत से परेशान होकर एसएसपी को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। मामला पारिवारिक संपत्ति विवाद से जुड़ा है।
विज्ञापन
पीड़िता ने मांगी इच्छामृत्यु
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ से सटे सरधना में मोहल्ला किशोरकान निवासी शशिबाला ने पारिवारिक संपत्ति विवाद और लगातार उत्पीड़न से तंग आकर एसएसपी मेरठ से इच्छा मृत्यु की मांग की है। शशिबाला का आरोप है कि एक ओर जहां मोहल्ले के कुछ लोग उनकी पुश्तैनी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर थाना सरधना की पुलिस भी निष्पक्ष कार्रवाई के बजाय आरोपियों का साथ दे रही है।
विज्ञापन
पीड़िता द्वारा एसएसपी को सौंपे गए शिकायत पत्र के अनुसार, वह अपने माता-पिता की एकलौती वारिस हैं और अविवाहित हैं। उनका कहना है कि मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने उनके घर में आने-जाने के रास्ते पर दीवार खड़ी कर दी, जिससे वे अपने ही घर में घिरकर रह गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त लोग अक्सर उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट भी करते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 14 मई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि जब उन्होंने पुलिस से सहायता मांगी तो स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के पक्ष में खड़े होकर उनकी मौजूदगी में ही दीवार खड़ी करवाई।
शशिबाला का कहना है कि उन्होंने कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहांर लगाई, लेकिन उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और सुरक्षा को लेकर वह बेहद असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इसी मानसिक और शारीरिक तनाव के चलते उन्होंने एसएसपी से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है।