फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli, the groom's house was attacked and two people were injured

यूपी: दुल्हन के आते ही दूल्हे के घर पर हमला, कई लोग गंभीर रूप से घायल

Wed, 21 Nov 2018 09:25 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Wed, 21 Nov 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
Shamli, the groom's house was attacked and two people were injured
फाइल फोटो

यूपी के शामली शहर से एक गांव में गई युवक की बारात में घुड़चढ़ी के दौरान डांस करते हुए कुछ बारातियों का आपस में विवाद हो गया। उस वक्त तो लोगों ने मामला शांत करा दिया। लेकिन दुल्हन को विदा करके लाते ही युवकों ने दूल्हे के घर पर हमला बोल दिया। इसमें दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


शहर के मोनू की बारात बुधवार को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के एक गांव में गई थी। बारातियों की अच्छी खातिरदारी हुई। सब कुछ अच्छा रहा लेकिन घुड़चढ़ी के दौरान बारात में गए कुछ युवकों की दूल्हे पक्ष के लोगों से ही कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


वहीं पर दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। फेरों की रस्म के बाद बाराती दुल्हन को विदा कराकर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे पक्ष का आरोप है कि देर रात बारात के लौटने पर घुड़चढ़ी के दौरान झगड़ा करने वाले कुछ युवकों ने उनके घर में घुसकर परिजनों पर हमला कर दिया। जमकर पिटाई की। इसमें अनिल और हिमांशु घायल हो गए। गुरुवार की सुबह पीड़ित पक्ष कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित पक्ष की ओर से करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। 

उधर, इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed