राइफल लूट प्रकरण: पुलिस रिमांड पर तीनों खालिस्तान समर्थक, जर्मन सिंह की तलाश जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राइफल लूट प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए तीनों खालिस्तान समर्थकों को कोर्ट ने 10 दिन के लिए पुलिस को अभिरक्षा में दे दिया है। पुलिस ने इनसे पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड पर देने का आग्रह किया था, जो शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू होगा।
यूपी के शामली जनपद में दो अक्टूबर को चौसाना-बिडौली मार्ग पर पुलिसकर्मियों पर हमला कर से दो राइफल लूटने के मामले में 14 अक्टूबर को अमरीत उर्फ अमृत निवासी करनाल, गुरुजेन्ट सिंह निवासी गंगोह (सहारनपुर) और गुरुद्वारे के ग्रंथी करम सिंह निवासी डेरा रंगाना फार्म को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इनसे लूटी गई थ्री नॉट थ्री और इंसास राइफलें बरामद हो गई थीं। गिरोह का सरगना जर्मन सिंह और करमा फरार हो गए थे। एडीजी प्रशांत कुमार ने दावा किया था कि यह गिरोह खालिस्तान समर्थक है और प्रतिबंधित बब्बर खालसा ग्रुप के संपर्क में है। लूटी गई राइफलों से इनके द्वारा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की रैलियों में फायरगिं कर अराजकता फैलाने की योजना थी। तभी से इलाके में एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वायड) और आईबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) की टीमें इनकी जड़ें तलाशने में जुटी हैं।
सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी और झिंझाना थाना प्रभारी ओपी चौधरी और ने बताया कि जेल भेजे गए तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ के लिए कोर्ट से पुलिस रिमांड मांगा गया था। कोर्ट ने 10 दिन के लिए इन्हें 28 अक्टूबर तक पुलिस अभिरक्षा में देने के आदेश दिए हैं।
एटीएस भी करेगी आरोपियों से पूछताछ
लखनऊ से आई एटीएस की टीम ने झिंझाना क्षेत्र में डेरा डाल रखा है। इसके अलावा पंजाब से भी एटीएस की एक टीम शामली पहुंची थी। पुलिस अभिरक्षा में एटीएस टीमें भी तीनों आरोपियों से पूछताछ करेंगी।
तलाशेंगे जर्मन और करमा का नेटवर्क
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि फरार सरगना जर्मन सिंह और करमा के ठिकाने कहां कहां पर हैं? इनके शरणदाता और मदद करने वाले कौन हैं?
तीन युवकों से पूछताछ, एक को छोड़ा
राइफल लूट प्रकरण में खालिस्तान समर्थकों का कनेक्शन जुड़ने पर सक्रिय एटीएस और पुलिस ने चौसाना क्षेत्र के एक गांव से तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनमें एक युवक को छोड़ दिया गया, जबकि दो से पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारी अभी इस बारे में कुछ कहने से बच रहे हैं। फरार जर्मन और उसके साथी करमा के आतंकी कनेक्शन की पड़ताल को तभी से एटीएस की टीम भी झिंझाना क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है। लखनऊ से आई इसएटीएस टीम का नेतृत्व एक डिप्टी एसपी कर रहे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/