फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: Dump Truck Collision Kills Mother and Son in Shamli, Driver Flees

Shamli News: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौके पर मौत, पति और दो बच्चे घायल

Tue, 21 Jul 2026 04:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Jul 2026 04:08 PM IST
सार

शामली के बलवा चौराहे पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पति और दो बच्चे घायल हैं, जबकि डंपर चालक वाहन समेत फरार है।

विज्ञापन
Shamli News: Dump Truck Collision Kills Mother and Son in Shamli, Driver Flees
मौके पर जमा लोग व अस्पताल में परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक और डंपर की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बलवा चौराहे के पास डंपर ने बाइक में मारी टक्कर
गांव जलालपुर निवासी चीनू मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अपनी पत्नी रितु, तीन वर्षीय बेटे प्रियांशु, चार वर्षीय बेटे वंश और दो वर्षीय बेटी वंशिका के साथ बाइक से लौट रहा था। परिवार बड़ौत क्षेत्र के गांव वाजिदपुर स्थित मामा के घर से वापस आ रहा था।जैसे ही बाइक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र के बलवा चौराहे के पास पहुंची, पीछे से तेज गति से आए डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: किसानों ने किया कमिश्नरी का घेराव, गेट पर लगा ताला, सड़क पर हुक्का और ट्रैक्टर पर डीजे से प्रदर्शन 

विज्ञापन
विज्ञापन

Shamli News: Dump Truck Collision Kills Mother and Son in Shamli, Driver Flees
मौके पर जमा लोग व अस्पताल में परिजन - फोटो : अमर उजाला

डंपर की चपेट में आई मां-बेटे की मौके पर मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि रितु और उसका तीन वर्षीय बेटा प्रियांशु सड़क पर गिर पड़े और डंपर की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चीनू और उसके दोनों बच्चे वंश और वंशिका घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

डंपर चालक फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर डंपर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार चालक और डंपर की तलाश की जा रही है।

खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता है चीनू
ग्रामीणों के अनुसार चीनू खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले रितु से हुई थी। दंपती के चार बच्चे थे। हादसे में प्रियांशु की मौत के बाद अब परिवार में बेटी सृष्टि, बेटा वंश और बेटी वंशिका हैं।

एक ही हादसे में पत्नी और बेटे को खोने के बाद चीनू और उसका परिवार गहरे सदमे में है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed