फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गायक परिवार हत्याकांड: आरोपी हिमांशु ने इस शहर में किराए के फ्लैट पर छिपाए थे लूटे गए जेवरात

Mon, 06 Jan 2020 05:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Jan 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
shamli murder case, accused had hidden the looted jewellery at his flat in Delhi
bhajan singer murder - फोटो : अमर उजाला

शामली शहर की पंजाबी कॉलोनी में हुए अजय पाठक परिवार हत्याकांड में रिमांड पर लाए हत्यारोपी हिमांशु से पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी से तकरीबन 40 से 50 लाख की कीमत के जेवरात और बाइक बरामद की है। आगे जानें आखिर पुलिस पूछताछ में क्या खुलासे अब तक हुए हैं-

shamli murder case, accused had hidden the looted jewellery at his flat in Delhi
bhajan singer murder - फोटो : अमर उजाला

अजय पाठक परिवार हत्याकांड के मामले की विवेचना कर रही एसआईटी ने अभियुक्त हिमांशु को पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के सम्बंध में गहन पूछताछ की, जिसके बाद एसआईटी ने आरोपी की निशानदेही पर किराए के फ्लेट से सभी सामान बरामद कर लिया है। इसकी कीमत तकरीबन पचास लाख बताई गई है।

shamli murder case, accused had hidden the looted jewellery at his flat in Delhi
bhajan singer murder - फोटो : अमर उजाला

देर रात कैराना पुलिस ने शामली के भजन गायक अजय पाठक के परिवार के हत्यारोपी के झाड़ खेड़ी स्थित मकान के पीछे जंगल से आरोपी द्वारा प्रयोग की गई प्लेटिना बाइक बरामद कर ली। बाइक को शामली पुलिस अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
shamli murder case, accused had hidden the looted jewellery at his flat in Delhi
bhajan singer murder - फोटो : अमर उजाला

30 दिसंबर की रात झाड़ खेड़ी निवासी हिमांशु सैनी ने शामली के पंजाबी कॉलोनी निवासी भजन गायक अजय पाठक उसकी पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या कर दी थी। आरोपी हिमांशु अजय पाठक के बेटे भागवत और गाड़ी को लेकर फरार हो गया था।

विज्ञापन
shamli murder case, accused had hidden the looted jewellery at his flat in Delhi
bhajan singer murder - फोटो : अमर उजाला

बाद में पूछताछ के दौरान पता चला था कि आरोपी हिमांशु ने अजय पाठक की गाड़ी और भागवत के शव को झाड़ खेड़ी के पास स्थित जाहरवीर गोगा म्हाडी के पास खड़ी करके अपने भाई के द्वारा प्लैटिना बाइक मंगाई थी। प्लैटिना बाइक के द्वारा ही 31 दिसंबर को हिमांशु दोबारा पंजाबी कॉलोनी घटनास्थल पर माहौल देखने के लिए गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed