फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli leaders welcome central government's decision after section 370 ended in Jammu and Kashmir

अनुच्छेद 370 खत्म: इस मुश्किल फैसले पर क्या बोले दिग्गज नेता, सिर्फ एक क्लिक में पढ़िए

Tue, 06 Aug 2019 02:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Shamli leaders welcome central government's decision after section 370 ended in Jammu and Kashmir
जश्न मनाते शामली के लोग - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए के हटाने पर राजनीतिक दलों और किसान संगठनों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे देशहित में लिया गया फैसला बताया है। लोगों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है।

विज्ञापन


आजादी के बाद का राष्ट्रहित में लिए जाने वाला सबसे मुश्किल और सबसे बड़ा फैसला है, इसके लिए 56 इंच का सीना चाहिए था। जनसंघ के पहले अध्यक्ष पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की इसी अखंडता के लिए बलिदान दिया था, आज वह सार्थक हुआ अनुच्छेद 370 का हटाकर आज उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। चुनाव में एक नारा दिया गया था मोदी है तो मुमकिन है। प्रधानमंत्री ने आज यह करके दिखाया है। साथ ही यह भी संदेश दिया है कि राजनीतिक इच्छा शक्ति है देशहित में फैसला लेने में कोई बाधा नहीं आ सकती। इस फैसले के लिए वे मोदी जी को सैल्यूट करते हैं। - तेजेंद्र निर्वाल, विधायक भाजपा।
विज्ञापन


जब सारा देश अनुच्छेद 370 को हटाने पर खुशी मना रहा है तो इससे साफ है कि देश हित में यह अच्छा ही रहेगा। वे राष्ट्र हित में इस फैसले का स्वागत करते हैं। - राजेश्वर बंसल, पूर्व विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशहित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत बड़ा निर्णय लिया है। जम्मू-कश्मीर हमारे देश का अभिन्न अंग है। भारत का मस्तक है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब वहां सभी जाति और धर्म के लोग रह सकेंगे। अब वहां पर राष्ट्रीय ध्वज लहराएगा। यह खुशी की बात है। राष्ट्रहित में हम प्रधानमंत्री के निर्णय का स्वागत करते है। - अशोक चौधरी, जिलाध्यक्ष सपा।

आज पांच अगस्त का दिन ऐतिहासिक है। अभी तक किसान के बेटे जो तिरंगे में लिपटकर आते थे, केंद्र सरकार के फैसले के बाद अब नहीं आएंगे। हमारी बेटियां जो असमय विधवा होती थी, किसी हन का भाई और किसी मां का लाल शहीद होता था, पूरा परिवार अनुच्छेद 370 को लेकर कोसता था। आज पूरा देश व देश का हर किसान भारत सरकार के इस फैसले के साथ है। - चौधरी अनिल मलिक, राष्ट्रीय महासचिव भाकियू (भानु)।

अनुच्छेद 370 हटाने वाले बिल का वे समर्थन करते हैं। भारत के अंदर से आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाना चाहिए। मेरी पहली बधाई देश की सेना को जिसने खून से कश्मीर को सींचा है। वे हमेशा देशहित के मुद्दे पर सरकार के साथ है। - राजन चावला, जिला सचिव, छात्र सभा रालोद।

अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त करने का किसान यूनियन स्वागत करती है। किसान यूनियन ने फरवरी में इस अनुच्छेद को हटाने के लिए पदयात्रा भी निकाली थी। - सवित मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान यूनियन।

अनुच्छेद 370 हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र हित में सही समय पर सही निर्णय लिया है। इससे जम्मू-कश्मीर में भारत के सभी राज्यों से व्यापार बढ़ेगा। वहां खुशहाली आएगी और उद्योग धंधे बढ़ेंगे।  - जाहिद राज, भाजपा नेता।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed