फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shameful: rape from an innocent child, wearing a pair of shoes on the accused, moved to the village

सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को जूतों की माला पहना गांव में घुमाया

Mon, 18 Dec 2017 04:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 18 Dec 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
Shameful: rape from an innocent child, wearing a pair of shoes on the accused, moved to the village
दुष्कर्म के आरोपी के गले में डाली जूतों की माला

यूपी के सहारनपुर जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। दस दिन पूर्व बारात में गई सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी मोहित निवासी हाशिमपुरा को रविवार को बीबीपुर गांव के लोगों ने दबोच लिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की धुनाई करते हुए जूतों की माला डालकर उसे पूरे गांव में घुमाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार आरोपी को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर थाना भिजवाया।

विज्ञापन


पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्षीय बालिका 7 दिसंबर को अपने मामा की बारात में उत्तराखंड के झबरेड़ा के सुसाड़ी गांव गई थी। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। घर पहुंचकर बच्ची ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने मामला थाना में दर्ज करा दिया। रविवार को आरोपी युवक हाशिमपुरा मानकी गांव के बीच बस की इंतजार कर रहा था। इस दौरान बीबीपुर के ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने उसे पहचान लिया और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने पहले तो उसे जमकर पीटा। उसके बाद आरोपी को जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को बामुश्किल लोगों के चुंगल से छुड़ाया। पुुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को झबरेड़ा पुलिस को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : जंगल में ले जाकर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

यह थी घटना

Shameful: rape from an innocent child, wearing a pair of shoes on the accused, moved to the village
रेप पीड़िता

देवबंद थाना क्षेत्र के एक गांव की बच्ची अपने मामा की बारात में उत्तराखंड के झबरेड़ा स्थित गांव सुसाड़ी में गई थी। बारात में शामिल एक युवक नशे में बालिका को बहला फुसला कर जंगल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद उसने बच्ची को धमका कर बारात की बस में ही बैठा दिया। घर पहुंचकर बच्ची ने अपने परिजनों को दुष्कर्म की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया। लेकिन घटना उत्तराखंड की होने के चलते देवबंद से केस को उत्तराखंड के झबरेड़ा हस्तांतरित कर दिया। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश कर रही थी।

अभी भी अस्पताल में उपचार करा रही बच्ची
दुष्कर्म की शिकार घायल बालिका की हालत अभी भी ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि उसका अभी भी मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed