फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shameful! Bajrang Dal worker misdeed with 10 year old child

शर्मनाक! मेरठ में आठ साल के बच्चे से किया दुराचार

Wed, 21 Feb 2018 06:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 21 Feb 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
Shameful! Bajrang Dal worker misdeed with 10 year old child
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक बड़ा ही शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने दस साल के बच्चे को बहला- फुसलाकर उसके साथ दुराचार किया। बताया जा रहा है कि राहुल नाम का एक व्यक्ति बच्चे को बहाने से बजरंग दल के ऑफिस में ले गया और वहां उसके साथ गलत काम किया। सहमे और डरे हुए बच्चे ने इस बारे में परिजनों को बताया तो वो आगबबूला हो गए। परिजन तुरंत बच्चे को लेकर थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि बच्चे के परिजनों ने सिविल लाइन थाने में जाकर आरोपी (राहुल) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस दौरान गुस्साए परिजनों व पड़ोसियों ने थाने में जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि शहर में तो क्या बच्चे अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। परिजनों ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार की मांग की है। आरोपी को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, बजरंग दल के प्रान्त संयोजक बलराज डूंगर का कहना है कि इस व्यक्ति का बजरंग दल से कोई लेना-देना नहीं है। आरोपी मंगलवार शाम को घर के बाहर से बच्चे को बहाने से ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : सनसनीखेज खुलासा: मासूम के साथ दो दिनों तक कुकर्म, हत्या कर लाश नदी में फेंकी

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed