फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sensational disclosure: child abuser in lock room, killed the child

सनसनीखेज खुलासा: मासूम के साथ दो दिनों तक कुकर्म, हत्या कर लाश नदी में फेंकी

Mon, 22 Jan 2018 11:21 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 22 Jan 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
Sensational disclosure: child abuser in lock room, killed the child
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में छात्र देव की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ। मोबाइल की दुकान चलाने वाले युवक ने 60 हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में मासूम के परिवार को सबक सिखाने के लिए पहले अपहरण किया। फिर दो दिन तक अपने घर में रखा और कुकर्म किया। पोल खुलने के डर से मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को हिंडन नदी में फेंक दिया। मासूम की मौत के बाद भी दरिंदे आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया।

विज्ञापन


एसपी जय प्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि मासूम की हत्या के आरोपी नवीन त्यागी पुत्र भीष्म त्यागी निवासी मुकारी को दत्तनगर मोड़ के पास से शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी गांव में ही मोबाइल की दुकान है। चार जनवरी की रात में दुकान बंद करके अपने घर जाने से पहले वह गांव में टहल रहा था। इस बीच गली में उसे आठ साल का मासूम देव अकेला आता हुआ दिखाई दिया। आरोपी मासूम को यहां से उठाकर अपने खाली मकान में ले गया। मासूम के साथ यहां कुकर्म किया। उसको बंधक बनाकर रखा। किसी को इस बारे में पता न चले 11 जनवरी की रात में देव का मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। मारने के बाद भी आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। बाद में शव को अंगोछे में रखकर हिंडन नदी में फेंका। एसपी का कहना है कि पकड़े गए आरोपी नवीन को कोर्ट में पेश किया। उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। दूसरी तरफ कचहरी परिसर में वकीलों ने आरोपी नवीन की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


पढ़ें : अपहरण कर सामूहिक बलात्कार, पीड़ित महिला की इज्जत की लगाई कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या थी रंजिश

Sensational disclosure: child abuser in lock room, killed the child
हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

एसपी जय प्रकाश का कहना है कि नवीन त्यागी और देव के परिवार ने पांच साल पहले सिंघावली अहीर के निकट ढाबा खोला । आरोपी के देव के परिवार पर 60 हजार रुपये बकाया थे। देव को अपने घर ले जाकर वह उसके परिवार को परेशान करना चाहता था, लेकिन इसके बाद उसने पहले कुकर्म और फिर हत्या कर दी। उधर, देव के ताऊ एडवोकेट अमित त्यागी ने कहा उन पर एक भी रुपया बकाया नहीं है। आरोपी ने रुपये के लेन-देन की जो कहानी बताई है, वह गलत है।

यह था मामला
मुकारी गांव का छात्र आरव उर्फ राजा उर्फ देव, चार जनवरी की सुबह पड़ोस में एक बच्चे के जन्म दिन पर आयोजित जागरण में भाग लेने अपनी मां के साथ गया । देव रात करीब पौने नौ बजे अपने मकान और जागरण स्थल के बीच गली से लापता हो गया । इसका पता उसके परिजनों को पांच तारीख की सुबह को चला । उसके पिता अजय त्यागी की तहरीर पर बालैनी थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ । 13 जनवरी को करीब साढ़े 10 बजे गांव में ही हिंडन नदी में उसका शव बरामद हुआ । इसे लेकर खूब हंगामा हुआ। कप्तान ने लापरवाही के आरोप में बालैनी के तत्कालीन एसओ राजपाल सिंह और एसएसआई आनंद प्रकाश को लाइन हाजिर किया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed