{"_id":"632ea5f0a2fe3036711fc183","slug":"shakambhari-devi-university-online-registration-of-ug-classes-will-be-held-till-october-5-sports-quota-trial","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shakambhari Devi University: 5 अक्तूबर तक होंगे PG कक्षाओं के ऑनलाइन पंजीकरण, कल से खेल कोटे के ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shakambhari Devi University: 5 अक्तूबर तक होंगे PG कक्षाओं के ऑनलाइन पंजीकरण, कल से खेल कोटे के ट्रायल
Sat, 24 Sep 2022 12:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:09 PM IST
सार
शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय सहारनपुर ने परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। खेल कोटे के प्रवेश के लिए ट्रायल कल से मुजफ्फरनगर में होंगे।
विज्ञापन
प्रवेश समन्वयक डॉ. नरेश कुमार मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय सहारनपुर ने परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। पहले अंतिम तिथि 25 सितंबर घोषित की गई थी। खेल कोटे के प्रवेश के लिए ट्रायल 25 से 27 सितंबर तक एसडी डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर में किए जाएंगे।
विज्ञापन
शाकंभरी देवी विवि के प्रवेश समन्वयक एवं चौधरी छोटू राम डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने बताया की परास्नातक, M.Ed, एलएलएम, बीपीएड, एमपीएड मैं ऑनलाइन पंजीकरण चल रहे हैं । यूनिवर्सिटी ने पहले 25 सितंबर आखिरी तिथि तय की थी, लेकिन स्नातक कक्षाओं के नतीजे देरी से आने के कारण अब ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 5 अक्टूबर कर दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Agniveer Recruitment: दौड़ में बाधा बनी बारिश, मैदान में भरा पानी, आज भी भर्ती स्थगित, 12 अक्टूबर को होगी
विज्ञापन
सहारनपुर स्थित मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय में खेल कोटे के प्रवेश के लिए ट्रायल 25 से 27 सितंबर तक एसडी डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर में किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक एवं चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार मलिक ने बताया कि जो अभ्यर्थी खेल कोटे से प्रवेश चाहते हैं, उनका ट्रायल में भाग लेना अनिवार्य है।
इन खेलों में होंगे ट्रायल
25 सितंबर को फुटबाल, हॉकी, क्रिकेट, कबड्डी, सर्किल कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, टेबिल टेनिस, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, आर्चरी, एयर राइफल, एयर पिस्टल और लॉन टेनिस के ट्रायल होंगे। अन्य खेलों के ट्रायल 26 सितंबर और छूटे हुए खिलाडिय़ों के ट्रायल 27 सितंबर को होंगे।