फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shahzar rizvi reached top in ISSF World Ranking

ISSF विश्व रैंकिंग में टॉप पर शहजर रिजवी, अब इतने हुए रेटिंग अंक

Wed, 02 May 2018 01:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 02 May 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
shahzar rizvi reached top in ISSF World Ranking
भारतीय निशानेबाज शहजर रिजवी

आईएसएसएफ (इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन) विश्वकप स्टेज-2 में लगातार दूसरा पदक जीतकर मेरठ के मवाना खुर्द निवासी शहजर रिजवी चयनकर्ताओं की नजरों में चढ़ गए हैं। साथ ही भारतीय निशानेबाज रिजवी आईएसएसएफ विश्व रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। दक्षिण कोरिया में आयोजित विश्वकप में शहजर 10 मीटर एयर पिस्टल में मात्र .2 अंक से गोल्ड से चुके। सिल्वर मेडल के बावजूद शहजर ने खुद को साबित कर दिया। खास बात रही कि विश्वकप में वो मात्र इकलौते भारतीय शूटर बने। जिसने देश को पदक दिलाया।

विज्ञापन


बड़ा है टूर्नामेंट
कोरिया से मेरठ वापस लौटे शहजर ने बताया आईएसएसएफ कॉमनवेल्थ से बड़ा इवेंट है। जिसमें सभी देशों के शूटर प्रतिभाग करते हैं। जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स में लिमिटेड देश ही प्रतिभाग कर सकते हैं।   
विज्ञापन


अर्जुन अवार्ड के लिए खेल मंत्रालय को भेजी फाइल 
मंगलवार को जारी आईएसएसएफ की ताजा रैंकिंग में शहजर रिजवी विश्व में पहले पायदान पर आ गए हैं। वर्ल्ड रैंक में नंबर एक पर आना शहजर के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह जानकारी इंडियन शूटिंग की ट्विटर एकाउंट पर जारी की गई। जिसमें शहजर के कॉमनवेल्थ गेम्स में चयन न होने का भी जिक्र किया गया। जबकि इंडियन शूटिंग ट्विटर एकाउंट पर शहजर को अर्जुन अवार्ड के बारे में दिया है। नेशनल राइफल शूटिंग ऑफ इंडिया ने शहजर रिजवी, श्रेयासी सिंह, अंकुर मित्तल, पूजा घाटकर को अर्जुन अवार्ड के लिए खेल मंत्रालय को फाइल भेजी है। वर्ल्ड रैंक में पहले पायदान पर आने पर पिता शमशाद रिजवी, भाई अहमर रिजवी, शूटर अभिनव चौधरी सहित परिवार के लोग खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : ISSF विश्व कप: शहजर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड, रचा इतिहास

रिजवी के अब 1654 रेटिंग अंक

shahzar rizvi reached top in ISSF World Ranking
शहजर रिजवी

मेरठ के रिजवी के अब 1654 रेटिंग अंक हैं जो रूस के अर्टेम (1046), जापान के तोमोयुकी (803) को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचे। रिजवी के अलावा भारत के जीतू राय छठे, ओमप्रकाश मिथरवाल 12वें स्थान पर हैं। महिलाओं में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण विजेता मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल में चौथे स्थान पर हैं। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में मेरठ के निशानेबाज रवि कुमार चौथे और दीपक नौवे स्थान पर हैं। पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में बागपत के अखिल शेरोन चौथे और संजीव राजपूत आठवें स्थान पर हैं। 

मेरठ के ही रवि कुमार चौथे स्थान पर
मेरठ के ही रवि कुमार दस मीटर एयर राइफल में चौथे स्थान पर रहे। रवि के अलावा एक भी भारतीय क्वालीफाई भी नहीं कर पाया। जिसमें मेरठ की सानिया शेख, सिराज शेख भी शामिल हैं। सानिया स्कीट वूमेन और सिराज स्कीट मैन के खिलाड़ी हैं।  कामनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले जीतू राय और ओमप्रकाश मितरवाल भी क्वालीफाई नहीं कर पाए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed