Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shahar me dipawali Mela news

Meerut News: दीपावली उत्सव से जगमगाए शहर के प्रमुख बाजार, बेगमपुल पर महिला शक्ति का सम्मान

Fri, 06 Nov 2026 09:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Shahar me dipawali Mela news
Note... शहर में दीपावाली मेले न्यूज... महत्वपूर्ण
विज्ञापन

... बेगमपुल पर सीडीओ नूपुर गोयल ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
... आबूलेन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, आबूलेन सेंट्रल में भी दीपावली मेले की धूम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। धनतेरस पर शुक्रवार को शहर के प्रमुख बाजार दीपावली उत्सव के रंग में रंगे नजर आए। आबूलेन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बेगमपुल, आबूलेन केंद्रीय और रोहटा पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। 44 से अधिक बाजार सजे हैं। हर तरफ उत्सव और उल्लास है।
बेगमपुल व्यापार संघ की ओर से महिला सम्मान समारोह के साथ बाजार की लाइटिंग का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नूपुर गोयल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बेगमपुल व्यापार संघ के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में सीडीओ नूपुर गोयल ने शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तीकरण और अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सुगंधा, मॉडल आयुषी पुरी, फुटबाल कोच सोनल अरोड़ा, हर्षिता चौधरी, आरजी पीजी कॉलेज की सीमा गौतम, रीना, बीनू गुप्ता, गुंजन शर्मा रहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान समारोह के बाद बेगमपुल व्यापार संघ की ओर से शुरू की गई लाइटिंग की परंपरा के तहत बाजार की आकर्षक रोशनी का शुभारंभ किया गया। रंग-बिरंगी लाइटों से बाजार जगमगा उठा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष और भाजपा नेता नीरज मित्तल, पुनीत शर्मा, विशाल अग्रवाल, आशीष गौतम, विनीत शारदा रहे।

उधर, आबूलेन व्यापार संघ की ओर से गणेश-लक्ष्मी पूजन के साथ दीपावली उत्सव मनाया गया। यहां मशहूर गायिका अनीशा अरोड़ा ने पंजाबी और बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। आबूलेन व्यापार संघ की ओर से धनतेरस पर बाजार के प्रवेश द्वार के समीप स्थापित मंदिर में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन किया गया। पूजन वरिष्ठ सदस्य सुरेश गोयल (हरीश ज्वेलर्स) ने किया। व्यापार संघ ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद फूड फेस्टिवल की संगीतमय शाम में गायिका अनीशा अरोड़ा ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। बच्चों के लिए बाजार में घूमते पांडा और गोरिल्ला भी आकर्षण का केंद्र रहे। अध्यक्ष आकाश खन्ना और महामंत्री सरदार राजबीर सिंह ने बताया कि फूड एवं म्यूजिकल फेस्टिवल सात नवंबर तक और बाजार की भव्य सजावट आठ नवंबर तक जारी रहेगी। केंद्रीय बाजार में भी उत्सव का माहौल रहा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed