फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shadow mother for child, summer

तपिश से बचाती ममता की छांव  

Sat, 30 Apr 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sat, 30 Apr 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
shadow mother for child, summer
summer - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

अप्रैल माह समाप्ति की ओर 
 इस पूरे महीने ने मई-जून जैसी प्रचंड गर्मी का अहसास कराए रखा। सूरज की किरणें फैलने के साथ ही तपिश बढ़ने लगती है। दोपहर होते-होते हाल यह हो जाता है कि गर्म हवाओं को झेलना मुश्किल हो जाता है।
अप्रैल माह में पारा 40 डिग्री को पार कर चुका है। पहाड़ी इलाकों में बर्फवारी से पारा तो थोड़ा नीचे आया, लेकिन गर्म हवाओं ने अपना रुख नहीं मोड़ा। ऐसे में स्कूल जाने वाले नौनिहालों को गर्मी से बचाने के लिए हर जतन किए जा रहे हैं। स्टाइलिश कैप और चश्मे से लेकर छाते तक का प्रयोग हो रहा है। 
विज्ञापन

ये तो शुरुआत है
 मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता भी 30 प्रतिशत तक पहुंच गयी। तन को झुलसाती गर्मी से बच्चे क्या बड़े भी हलकान हैं। दिन ढलने के बाद भी राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि अब तो गर्मी के मौसम की शुरुआत है। आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। मौसम के इस मिजाज को देखते हुए पारा उछाल भी मार सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed