फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sex racket exposed in Meerut three arrested including manager

गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट, ऐसे हाल में मिले प्रेमी युगल देखकर पुलिस शर्म से पानी-पानी

Mon, 26 Mar 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 26 Mar 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
Sex racket exposed in Meerut three arrested including manager

आशीर्वाद गेस्ट हाउस में जब पुलिस ने छापा मारा तो प्रेमी युगल ऐसे हाल में मिले, देखकर पुलिस की आंखें भी शर्म से झुक गईं। जानिए कितने प्रेमी जोड़े पुलिस ने पकड़े।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। मौदीपुरम-दौराला में हाइवे स्थित आशीर्वाद गेस्ट हाउस में काफी समय से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने  शनिवार को छापा मारकर भंडाफोड़ कर दिया। सीओ के अनुसार यह गेस्ट हाउस एक इंस्पेक्टर का बताया गया। 
विज्ञापन


गेस्ट हाउस की संचालिका और मैनेजर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। मौके से पकड़ी गई किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह के अनुसार आशीर्वाद गेस्ट हाउस काफी समय से देह व्यापार को लेकर चर्चा में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पल्लवपुरम निवासी कल्पना उर्फ गुड्डी चौधरी ने इस गेस्ट हाउस को किराए पर ले रखा था। शनिवार को  इंस्पेक्टर दौराला और एएचटीयू की इंस्पेक्टर साजिदा मतीन के साथ गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया। गेस्ट हाउस के कमरों और रिकॉर्ड को चेक किया गया। यहां सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। रिकॉर्ड भी आधा अधूरा था। 

पढ़ें : Pics: चार होटलों में पड़ी रेड, इतने प्रेमी जोड़ों को देख उड़े पुलिस अफसरों के होश

Sex racket exposed in Meerut three arrested including manager

वहीं, अफरातफरी के दौरान मौके से तीन युवक और एक युवती फरार हो गई। जबकि एक युगल आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया। आरोपी युवक सरधना निवासी अकबर पुत्र शकील, गेस्ट हाउस संचालिका पल्लवपुरम फेज-दो पी पॉकेट निवासी कल्पना उर्फ गुड्डी चौधरी और गेस्ट हाउस के मैनेजर अभिषेक पुत्र सत्यप्रकाश पल्लवपुरम फेज दो पी पॉकेट के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम और पास्को एक्ट में केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया। 

इंस्पेक्टर का कर रहे पता
पुलिस के अनुसार गेस्ट हाउस के बाहर यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर का बोर्ड लगाकर देह व्यापार किया जा रहा था। कई बार पुलिस ने यहां छापा मारने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ दौराला ने आला अधिकारियों को अवगत कराने के बाद छापा मारा।

मुकदमा दर्ज, जेल जाएंगे
गेस्ट हाउस से एक युगल आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। कुछ आपत्तिजनक वस्तु भी मिली हैं। फरार युवकों की तलाश की जा रही है। गेस्ट हाउस किस इंस्पेक्टर का है, इसकी भी जांच की जाएगी। गेस्ट हाउस संचालिका, मैनेजर और युवक को जेल भेजा जाएगा। -पंकज कुमार सिंह, सीओ दौराला

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed