फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sex racket busted, maidens found in objectionable condition

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिली युवतियां, छह दबोचे

Sat, 09 Sep 2017 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 09 Sep 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
sex racket busted, maidens found in objectionable condition
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

मेरठ में थाना क्षेत्र के जागृति विहार स्थित एक घर में शनिवार रात सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो गया। कॉलोनी के लोगों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दूसरे समुदाय के छह युवकों को दबोच लिया। इस दौरान दो युवती और एक महिला भी घर से मिलीं। भाजपा नेताओं ने थाने का घेराव कर हंगामा किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जागृति विहार स्थित एक स्कूल के पास पश्चिम बंगाल का एक परिवार किराए पर रहता है। शनिवार रात करीब 11:30 बजे एक्टिवा से जाकिर कॉलोनी निवासी छह युवक ईद की पार्टी के बहाने पहुंचे। आरोप है कि युवक एक घर में अंदर घुस गये। घर में दो युवतियां और एक विवाहिता मौजूद थी। इस बीच कंट्रोल रूम को सूचना पर यूपी 100 पुलिस और मेडिकल थाने के एसएसआई जयंत सिंह पहुंच गये। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सभी युवकों को पकड़ लिया। इस दौरान दो युवती भी एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिलीं। युवतियां नशे की हालत में थीं। जबकि एक अन्य युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। एसओ मेडिकल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सुहेब, मोबीन, शहनवाज, सरताज, राजू और इमरान जाकिर कालोनी लिसाड़ी निवासी हैं। जिनके खिलाफ तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, सूचना पर भाजयुमो नेता वीनस शर्मा, रोमी शर्मा, सुरेंद्र सिंह, विशाल मोहन रस्तौगी, अनिल चौधरी, रविंद्र मलिक, जयकरण, दीपक आदि पहुंचे और पुलिस का घेराव कर आरोपियों के साथ मारपीट की कोशिश की। पुलिस ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन

बाहरी युवकों का रहता था आना- जाना

sex racket busted, maidens found in objectionable condition
आपत्तिजनक हालत में मिली युवतियां

जागृति विहार और सोमदत्त विहार के लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस को बताया कि आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध थी। जो एक्टिवा और बाइक कुछ दूरी पर खड़ी कर घर में पहुंचे थे। भाजपा नेताओं का कहना है कि एक होटल मालिक ने इस मकान को किराए पर दिला रखा है। यहां बाहरी युवकों का आना-जाना लगा रहता था। 

हमें कॉल करके बुलाया 
पकड़े गये आरोपियों ने पुलिस से कहा कि ईद मनाने के बहाने एक दोस्त ने कॉल कर उन्हें बुलाया था। पकड़े जाने के बाद माफी मांगते रहे। पड़ोस के लोगों ने बताया कि बाहरी युवतियां भी यहां रात में आती थीं।

एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी की गई। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मेडिकल से किशोरी  का अपहरण
मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा के परिजनों ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाकर मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि जांच में मामला प्रेमप्रसंग का है। छात्रा की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed