फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sewage treatment plant se badal jayegi cantt ki surat

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से बदल जाएगी कैंट की सूरत 

Tue, 30 Jan 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
sewage treatment plant se badal jayegi cantt ki surat
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सेना के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम शुरू हो गया है। रुड़की रोड स्थित सोफीपुर में निर्माणाधीन इस प्लांट के बनने के बाद कैंट की सूरत बदल जाएगी। प्लांट में दूषित पानी का शोधन करने के बाद इसके पानी को काली नदी में डालकर उसे भी जीवंत करने काम किया जाएगा। 
विज्ञापन

कैंट में इस वक्त सेना की 19 साइट पर निर्माण कार्य चल रहा है। 15 सौ रेजीडेंसियल फ्लैट सैनिकों को हैंड ओवर किए जा चुके हैं। अगले साल तक चार हजार फ्लैट तैयार हो जाएंगे। ऐसे में इन सब कॉलोनियों और दूसरी जगहों से निकलने वाले गंदे पानी के लिए सेना जगह-जगह सीवर लाइन डालेगी। इन सारी सीवर लाइन को रुड़की रोड स्थित सोफीपुर में बनाए जा रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा। यहां पर दूषित जल को तीन चरणों की प्रक्रिया से शोधन करने के बाद उसे दोबारा से प्रयोग करने लायक बनाया जाएगा। फिर इस पानी का प्रयोग कृषि भूमि के साथ ही दूसरी जगहों पर किया जाएगा। सेना की प्लानिंग इस पानी से हिंडन नदी को भी जीवंत करने की है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए चंडीगढ़ की कंपनी ने खुदाई का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा रुड़की रोड पर ही सेना के जी प्लस टू फ्लैट का निर्माण होने लगा है। एक साल के भीतर सेना इन फ्लैट को जवानों को हैंड ओवर कर देगी। 
विज्ञापन


सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की उपयोगिता बढ़ रही
पूरी दुनिया में आने वाले समय में पानी की उपलब्धता को लेकर चर्चा हो रही है। ऐसे में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की उपयोगिता बढ़ती जा रही है। प्लांट के जरिए घरों और फैक्ट्रियों से निकलने वाले गंदे पानी को भौतिक, रसायनिक ओर जैविक विधि का प्रयोग करके उसे फिर प्रयोग में लाने लायक बनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed