{"_id":"5f29c53c8ebc3e3d0e2ab285","slug":"several-injured-in-a-conflict-between-two-parties-in-shamli-district-over-a-minor-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला सहित 12 घायल, चाउमीन के पैसे देने को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला सहित 12 घायल, चाउमीन के पैसे देने को लेकर हुआ था विवाद
Wed, 05 Aug 2020 01:59 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:59 AM IST
सार
- सोमवार शाम को चाउमीन की रेहड़ी पर पैसे देने को लेकर हुआ था विवाद
- पुलिस ने दोनों पक्षों से दर्जनों लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
shamli police
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में सोमवार शाम मामूली बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों से एक महिला सहित दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से छह लोगों को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मामला थानाभवन कस्बे के मोहल्ला हाफिजदोस्त का है। घायल रणबीर ने बताया कि उसका पुत्र मोहल्ले में ही चाउमीन का ठेला लगाता है। रविवार को मोहल्ले का ही एक युवक उसके बेटे से उधार चाउमीन खाकर गया था। सोमवार शाम जब उससे अपने पैसे मांगे तो युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
मारपीट की सूचना पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और एक महिला सहित एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के रमेश, रणवीर, धर्मपाल, सन्नीपाल, सुभाष तथा दूसरे पक्ष के रामनिवास, सोनू, लखमी, कल्लू, रवि, सीलो एवं समयचंद शामिल हैं।
विज्ञापन
झगड़े की सूचना पर पहुंची थानाभवन पुलिस ने घायलों को सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने रमेश, रणवीर, कल्लू, सीलो एवं रामनिवास सहित छह घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के दर्जनभर से अधिक लोगों के खिलाफ बलवा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/