यूपी में 71 लेखपाल और निलंबित, तीसरे दिन भी धरना जारी, जमकर नारेबाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम पर न लौटने पर जिला प्रशासन ने तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष, सचिव समेत छह लेखपालों को निलंबित कर दिया है। जबकि लेखपालों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की। वहीं बिजनौर जिले में भी 65 लेखपालों को निलंबित किया गया है।
शामली में बेमियादी हड़ताल कर रहे लेखपालों पर डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह एवं जिला महामंत्री लोकेश ठाकुर के विरुद्ध सेवा समाप्ति की कार्रवाई कर दी गई है। 85 लेखपालों के विरुद्ध नो वर्क नो पे के सिद्धांत का उपयोग करते हुए उनकी अनुपस्थिति को उनकी सेवा में ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई थी।
जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई किए जाने के बावजूद उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर आठ सूत्री मांगों को लेकर जिले के सभी तहसीलों के लेखपालों का कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन तीसरे दिन जारी रहा। तीसरे दिन लेखपालों ने नारेबाजी की। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में लेखपाल भवन में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर जिले की सभी तहसीलों के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करते हुए धरना तीसरे दिन जारी रखा। रामफल मलिक की अध्यक्षता में चले धरने में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह, जिला मंत्री लोकेश ठाकुर, सूर्यदेव, शैलेंद्र सिंह, रविंद्र देशवाल, लवकेश, सुनील दत्त ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह ने बताया कि वेतन उच्चीकरण, पेंशन विसंगति दूर करने, प्रोन्नति काडर रिव्यू समेत विभिन्न मांगें कर रहे हैं। मांगे पूरी होने तक लेखपालों का बेमियादी धरना जारी रहेगा।
एडीएम वित्त अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को तहसील अध्यक्ष एवं सचिव समेत छह लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है।
उधर, बिजनौर के चांदपुर में 24, नजीजाबाद में नौ और धामपुर में 32 लेखपालों को निलंबित किया गया है। जिले में धारा 144 लागू होने के बावजूद अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे लेखपालों को डीएम के आदेश पर एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि शेष आंदोलनकारी लेखपालों ने हड़ताल खत्म कर सरकारी कार्य में योगदान नहीं किया तो शुक्रवार को और भी लेखपालों पर निलंबन की कार्रवाई होगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/