{"_id":"60073fac8ebc3e316867043a","slug":"seven-year-old-girl-raped-in-bhavnpur-city-news-mrt5213734167","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! घर में खेल रही सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, बच्ची ने मां को सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक! घर में खेल रही सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, बच्ची ने मां को सुनाई आपबीती
Wed, 20 Jan 2021 03:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में फिर से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। भावनपुर थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी बच्ची का पिता सोमवार सुबह घर से टेंपो लेकर निकल गया था। कुछ देर बाद बच्ची की मां पशुओं के लिए चारा लेने खेत चली गई। बच्ची घर पर अकेले खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी नावेद पुत्र इस्लाम दीवार फांदकर घर में घुस आया। वह बच्ची को एक कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। देर शाम बच्ची की मां खेत से लौटी। उसने बच्ची की हालत देख मामले की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ से आरोपी आफताब गिरफ्तार, पहले लड़कियों को करता था अगवा, फिर दुष्कर्म और...
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंची और बच्ची को उपचार के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी नावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: गुलदार को देख अटकी चार युवकों की सांसें, फिर पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, पढ़िए कैसा था खौफनाक सीन
वहीं पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने पैसे का लालच देकर परिवार पर समझौते का दबाव बनाया। वह नहीं मानी तो परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/