फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttar Pradesh Crime News: accused Aftab has been arrested in Meerut in case of supplying girls

मेरठ से आरोपी आफताब गिरफ्तार, पहले लड़कियों को करता था अगवा, फिर दुष्कर्म और...

Tue, 19 Jan 2021 12:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Jan 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Crime News: accused Aftab has been arrested in Meerut in case of supplying girls
आरोपी आफताब गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

हिंदू लड़कियों को अगवा करके बंधक बनाने और फिर उनका धर्मांतरण करने वाले एक आरोपी आफताब को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि आरोपी एक समुदाय के लोगों को लड़की सप्लाई करता था। अपहरण के बाद लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात भी होती थी। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बस्ती जिले की दो लड़कियों (15 व 22 उम्र) को बलरामपुर जिले निवासी आफताब अगवा कर ले आया। दोनों लड़कियों को आरोपी ने मवाना कस्बे में किराए का मकान लेकर बंधक बनाकर रखा हुआ था। बताया गया है कि आफताब ने दोनों लड़कियों का धर्मांतरण कराया और अब उनको एक समुदाय के युवकों को बेचने की फिराक में था। 
विज्ञापन


मेरठ से पहले आरोपी ने दोनों लड़कियों को मथुरा में भी बंधक बनाकर रखा है। आरोप कि आफताब ने इन लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात की है। वहीं पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया और आरोपी आफताब दबोच लिया। आरोपी आफताब ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह नौकरी दिलाने के नाम पर हिंदू लड़कियों को अगवा करता था और फिर उनका धर्मांतरण करा कर बेच देता था। पुलिस ने लड़कियों की जानकारी संबंधित जनपद बस्ती से जुटाई है। जहां पर अपहरण का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: अपहरण कर छात्रा से बंधक बनाकर दुष्कर्म, तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

लड़कियों के परिजनों को दी जानकारी 
मेरठ पुलिस ने आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर दोनों लड़कियों को बरामद करने के बाद बस्ती की पुलिस को इसकी जानकारी दी। बताया गया है कि दोनों लड़कियों के अपहरण का मुकदमा बस्ती में लिखा हुआ है। एसएसपी मेरठ में एसपी बस्ती से फोन पर बातचीत की और आरोपी को उनको देने की बात कही। आरोपी आफताब पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। धर्मांतरण के नए कानून के तहत मुकदमा दर्ज की बात कही गई। देर रात इसको लेकर मंथन चलता रहा। 

यह भी पढ़ें: बड़ा नाम, कारोबार और रुतबा, फिर क्यों उठाया यह कदम, आईएएस के भाई की आत्महत्या पर उठे सवाल

एसएसपी ने कहा...
लड़कियों को अगवा कर धर्मांतरण कराने वाला आरोपी आफताब गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कई महत्वपूर्ण बात बताई है, जिसकी पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed