गुलदार को देख अटकी चार युवकों की सांसें, फिर पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, पढ़िए कैसा था खौफनाक सीन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुलदार की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। मंगलवार को हरवेली क्षेत्र में खेतों पर काम करने गए चार युवकों ने मादा गुलदार को अपनी तरफ आता देख पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। युवकों ने मोबाइल फोन से परिजनों को सूचित किया। सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा होकर लाठी-डंडे लेकर घटनास्थल की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह गुलदार को जंगल की ओर खदेड़ा और चारों युवकों को पेड़ से उतार कर सकुशल घर ले आए।
साहूवाला वन क्षेत्र से सटे गांव में भगौता, इनायतपुर, रामनगरगोसाई, शाहनगर कुराली आदि गांवों में गुलदार व हाथियों का आतंक है। गुलदार व हाथी गेहूं की फसलों को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों को इकट्ठा होकर खेतों पर रखवाली के लिए जाना पड़ रहा है। मंगलवार देर शाम शाहनगर कुराली निवासी अजय कुमार, नवनीत, कलवा सिंह, हीरा सिंह आदि युवक खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे थे। इसी दौरान एक मादा गुलदार शवक के साथ दहाड़ते हुए युवकों की तरफ दौड़ा, जिसे देख चारों युवक एक पेड़ पर चढ़ गए। बताया गया कि करीब एक घंटे तक वह पेड़ पर चढ़े रहे। मादा गुलदार शावकों को लेकर पेड़ के नीचे उछल कूद करने लगी।
यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: बलकटी से काटकर हत्या, खेत में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर
इसके बाद युवकों ने अपने आप को घिरा देख मोबाइल फोन से परिजनों को सूचित किया। सूचना पर गांव के लोग इकट्ठा होकर खेतों की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने बमुश्किल मादा गुलदार को जंगल की ओर खदेड़ा और चारों युवकों की जान बचाई। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों ने आना जरूरी नहीं समझा। उधर, वन क्षेत्राधिकारी विरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: लापता युवती को तीन दिन से ढ़ूंढ रही थी पुलिस, खुद एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बोली-प्रेमी से कर ली शादी
खेतों में गुलदार दिखने से दहशत
उधर, रेहड़ क्षेत्र में मौजा रामपुर कलां में गुलदार दिखने से किसानों में दहशत है। अय्यूब, याकूब, सुक्खे, हफ़ीज, कश्मीर आदि ने बताया कि मौजा रामपुर कलां आदि में उनकी कृषि भूमि है। किसानों का कहना है कि पिछले कई दिन से शाम होते ही गुलदार खेतों के आसपास मंडराने लगता है।
यह भी पढ़ें: शामलीः एक युवती को तीन युवतियों ने सरेबाजार पीटा, जमकर चले लात-घूंसे, बेहोश पड़ी रही
गुलदार की आमद से किसानों में दहशत का माहौल है। किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। आरोप है कि शिकायत के बाद भी वनकर्मी मौके पर नहीं जाते हैं। किसानों ने गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है। रेंजर राकेश शर्मा का कहना है कि टीम भेजकर जानकारी की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/